Budget 2025: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को बजट 2025 पेश कर दिया है। लोगों को कई प्रकार की रियायतें दी गई हैं। सीतारमण ने अपने बजट में करदाताओं के लिए कई प्रकार की घोषणाएं की हैं। अब सालाना 12 लाख रुपये कमाने वालों को किसी भी प्रकार का टैक्स नहीं देना पड़ेगा। इसका फायदा 20-30 करोड़ उन लोगों को मिलेगा, जो नौकरीपेशा हैं। इसके अलावा बजट में शराब और बीयर के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। इसके बाद भी बीयर और शराब पीने वाले लोगों को अधिक दाम चुकाने पड़ सकते हैं। इसकी वजह आपको बताते हैं।
यह भी पढ़ें:Union Budget 2025: बजट के बाद वायरल हो रही निखिल कामथ की मखाना पोस्ट, जानें वजह
इसकी वजह है कि सरकार ने अब कई चीजों पर एक्साइज और कस्टम ड्यूटी बढ़ा दी है। इसकी वजह से अब तंबाकू, शराब और बीयर जैसे उत्पादों के रेट बढ़ सकते हैं। बजट में कई सेक्टर्स पर टैक्स को बढ़ाया गया है। कई सेक्टर्स पर आयात शुल्क को लगा दिया गया है। उत्पाद टैक्स बढ़ाए जाने की वजह से कुछ प्रोडक्ट्स महंगे हो सकते हैं। आमतौर पर बजट में ऐसा होता है, जब किसी सेक्टर पर ये टैक्स बढ़ाए या घटाए जाते हैं।
यह भी पढ़ें:Union Budget 2025: नया रिजीम अच्छा या पुराना; टैक्स सिस्टम में क्या-क्या हुए बदलाव? जानें सब कुछ
इस बार बीयर और शराब के ऊपर आयात टैक्स को घटाने के बजाय बढ़ा दिया गया है। इससे देशी ब्रांड की बीयर और शराब के दामों में ज्यादा अंतर नहीं दिखेगा। विदेशी ब्रांड की बीयर और शराब महंगी हो सकती है। यानी जो लोग विदेशी शराब पीने के शौकीन हैं, उनको अधिक कीमत अदा करनी पड़ सकती है।
क्या होता है Sin Tax?
तंबाकू उत्पादों पर भी इसका असर देखने को मिलेगा। ऐसे में सिगरेट या ई-सिगरेट के दामों में इजाफा हो सकता है। हालांकि सरकार ने Sin Tax में कोई इजाफा नहीं किया है। इसकी वजह से बीयर और शराब के दामों में अधिक इजाफा नहीं होगा। Sin Tax सरकार उन उत्पादों पर लगाती है, जिससे हेल्थ पर बुरा असर पड़ता हो। सरकार की कोशिश होती है कि इन चीजों के दाम बढ़ाकर इनकी बिक्री पर किसी तरह कंट्रोल किया जाए, ताकि समाज के ऊपर भी गलत असर न पड़े।
बजट से पहले फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (FHRAI) ने सरकार से अपील की थी कि शराब और आबकारी लाइसेंसिंग नियमों को सरल बनाया जाए। फिलहाल राज्यों के बजट भी पेश होने हैं। उसके बाद ही पता लगेगा कि शराब और बीयर की बोतलें कितनी महंगी हुई हैं?
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
18 mins agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
2 hrs ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
3 hrs agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
5 hrs agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
9 hrs ago12 से 18 अक्टूबर तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट
11 hrs ago'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
1 day agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
2 days agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
2 days agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines