Union Budget 2025: एक फरवरी को पेश होने वाले बजट से सबसे बड़ी उम्मीद इनकम टैक्स को लेकर है। लोग चाहते हैं कि वित्तमंत्री उन्हें टैक्स में कुछ राहत दें ताकि उनके हाथ में कुछ ज्यादा पैसे बच सकें। इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स ने भी सरकार को इनकम टैक्स में कटौती के सुझाव दिए हैं। इन सबके बीच , पूर्व RBI गवर्नर का कहना है कि इनकम टैक्स में कटौती नहीं की जानी चाहिए।
यहां होना चाहिए निवेश
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन का कहना है कि बजट में इनकम टैक्स में कटौती नहीं की जानी चाहिए। इसके बजाए दीर्घकालिक समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और रोजगार सृजन पर निवेश बढ़ाया जाना चाहिए। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, दावोस में विश्व आर्थिक मंच (WEF) के दौरान, राजन ने कहा कि उपभोग को बढ़ावा देने के लिए कर कटौती आकर्षक लग सकती है, लेकिन मौजूदा वित्तीय स्थिति में ऐसे उपायों के लिए बहुत कम गुंजाइश है।
अच्छी नहीं है आर्थिक स्थिति
पूर्व RBI गवर्नर ने केंद्र और राज्य सरकारों के संयुक्त घाटे पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश की वित्तीय स्थिति खास अच्छी नहीं है। सावधानीपूर्वक विचार किए बिना खर्च को और बढ़ाने से ऋण का स्तर अस्थिर (Unsustainable Debt Levels) हो सकता है। राजन ने सुझाव दिया कि इसके बजाए ह्यूमन कैपिटल डेवलपमेंट पर प्रभावी सार्वजनिक व्यय से बेहतर परिणाम मिलेंगे।
यह भी पढ़ें – Gold Price Today: लगातार निखर रहा सोना आज फिर हुआ महंगा, चेक करें लेटेस्ट दाम
जॉब क्रिएशन ज्यादा बड़ा मुद्दा
उन्होंने कहा कि यह समय टैक्स कटौती के बारे में ज्यादा सोचने का नहीं है। हमें हर लेवल पर ह्यूमन कैपिटल की गुणवत्ता बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करना होगा, इससे देश का भविष्य समृद्ध होगा। रघुराम राजन ने कहा कि टैक्सेशन बड़ा मुद्दा नहीं है। यह सही है कि हर बार इसकी समीक्षा होनी चाहिए, लेकिन मेरा मानना है कि अधिक महत्वपूर्ण मुद्दा यह है कि हम जॉब क्रिएशन को कैसे बढ़ावा दे सकते हैं।
क्या कहते हैं दूसरे एक्सपर्ट्स?
तमाम एक्सपर्ट्स सरकार को बजट में व्यक्तिगत आयकर में कटौती का सुझाव दे चुके हैं। उनका कहना है कि खपत और मांग को मजबूती प्रदान करने के लिए ऐसा करना जरूरी है। इनकम टैक्स में छूट से लोगों के पास ज्यादा पैसा बचेगा और वह खर्चा भी ज्यादा करेंगे। इससे खपत और मांग बढ़ेगी और अर्थव्यवस्था को सहारा मिलेगा। उनका यह भी कहना है कि टैक्स कटौती से बाजार में मांग बढ़ेगी, जिससे सरकार के राजस्व में कमी नहीं आएगी। लेकिन रघुराम राजन ने इससे बिल्कुल विपरीत राय जाहिर की है।
संबंधित खबरें
Amazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
2 mins agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
1 hr agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
2 hrs agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
3 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
12 hrs ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
18 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
20 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
21 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
22 hrs ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines