Budget 2025: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को बजट पेश कर दिया है। 2025-26 के लिए भारत का 50.65 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया है। आपको बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बजट में काफी अंतर है। भारत का बजट पाकिस्तान से लगभग 11 गुना अधिक है। हर साल पाकिस्तान अपना बजट जून माह में पेश करता है। पिछला बजट पाकिस्तान में जून 2024 में पेश किया गया था। पाकिस्तान का वित्त वर्ष जुलाई से शुरू होता है। पाकिस्तान ने पिछले साल वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 14460 अरब पाकिस्तानी रुपये का बजट पेश किया था। भारतीय करेंसी में यह राशि 4.5 लाख करोड़ रुपये है।
यह भी पढ़ें:Union Budget 2025: बजट के बाद वायरल हो रही निखिल कामथ की मखाना पोस्ट, जानें वजह
भारत ने अपना 1 फरवरी 2025 को जो बजट पेश किया है, इसका आकार भी पाकिस्तानी बजट से लगभग 11 गुना ज्यादा है। भारतीय बजट में बुनियादी ढांचे, एजुकेशन, डिफेंस, हेल्थ और कृषि क्षेत्रों के लिए फंड का आवंटन किया गया है। मनी कंट्रोल की एक रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान ने जो अपना बजट पिछले साल पेश किया था, वह 14.46 ट्रिलियन पाकिस्तानी रुपये (4.5 लाख करोड़ भारतीय रुपये) का था। पाकिस्तान ने डिफेंस सेक्टर के लिए 1.8 ट्रिलियन पाकिस्तानी रुपये, स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 0.2 ट्रिलियन, एजुकेशन पर 0.88 ट्रिलियन और एग्रीकल्चर एवं रूरल डेवलपमेंट के लिए 0.55 ट्रिलियन पाकिस्तानी रुपये का फंड आवंटित किया था।
दोनों देशों के बजट में अंतर जानिए
भारत की अर्थव्यवस्था मौजूदा समय में 3.7 ट्रिलियन डॉलर से अधिक है, जिसके आगे पाकिस्तान कहीं नहीं ठहरता। आंकड़ों के मुताबिक पाकिस्तान की GDP लगभग 375 बिलियन डॉलर है। भारत का कर संग्रह पड़ोसी देश की तुलना में कई गुना अधिक है। भारत जितना बजट अपने डिफेंस सेक्टर पर खर्च करता है, पाकिस्तान का लगभग उतना पूरा बजट है। इसके अलावा भारत में एजुकेशन, हेल्थ और आधारभूत संरचना पर पाकिस्तान की तुलना कई गुना तक अधिक खर्च किया जाता है। इसके मुकाबले पाकिस्तान कहीं नहीं ठहरता है।
यह भी पढ़ें:Union Budget 2025: नया रिजीम अच्छा या पुराना; टैक्स सिस्टम में क्या-क्या हुए बदलाव? जानें सब कुछ
संबंधित खबरें
धनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
11 hrs agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
11 hrs ago28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
1 day agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
1 day agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
1 day agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
2 days agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
2 days agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines