Union Budget 2023: केंद्र सरकार देश में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए हाइड्रोजन ट्रेन (Hydrogen Train) चलाने जा रही है। रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, ‘हाइड्रोजन ट्रेन दिसंबर 2023 तक आएगी और इसे भारत में डिजाइन और निर्मित किया जाएगा। पहले यह कालका-शिमला जैसे हेरिटेज सर्किट पर चलेगी और बाद में इसका विस्तार अन्य स्थानों पर किया जाएगा।’
आइए जानते हैं कि हाइड्रोजन ट्रेन क्या है? किन देशों में चल रही है? इसके निर्माण पर कितना खर्च आएगा? लेकिन उससे पहले आम बजट में रेलवे को क्या मिला? यह समझते हैं…
रेलवे को मिला 2.41 लाख करोड़ रुपए का पैकेज
बुधवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में आम बजट (Union Budget 2023) पेश किया। इसमें उन्होंने रेलवे को अब तक सबसे बड़ा बजट 2.41 लाख करोड़ रुपए आवंटित किया है। इसके जरिए हाइड्रोजन ट्रेन, वंदे भारत ट्रेन के निर्माण और बुनियादी सुविधाओं में बढ़ोत्तरी की जाएगी।
बजट पर रेल मंत्री ने कहा, ‘यह एक बड़ा बदलाव है और यह यात्रियों की आकांक्षाओं को पूरा करेगा। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 1275 स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है। वंदे भारत ट्रेनों के उत्पादन को नया रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘अब ICF चेन्नई के अलावा, वंदे भारत ट्रेनों का निर्माण हरियाणा के सोनीपत और महाराष्ट्र के लातूर में किया जाएगा और यह पीएम मोदी के हर कोने को वंदे भारत ट्रेनों से जोड़ने के सपने को पूरा करेगी।’
इन रूट्स पर चलेगी ट्रेन
- माथेरान हिल
- दार्जिलिंग हिमालयन
- कालका शिमला
- कांगड़ा घाटी
- बिलमोरा वघई
- महू पातालपानी
- नीलगिरी माउंटेन रेलवे
- मारवाड़-देवगढ़ मड़रिया
इको फ्रेंडली है हाइड्रोजन ट्रेन
जैसा कि नाम से स्पष्ट है कि हाइड्रोजन ट्रेन के संचालन में हाइड्रोजन ईंधन का इस्तेमाल होगा। यह बिजली और कोयले से ज्यादा सस्ता है और इसका पर्यावरण पर कोई दुष्प्रभाव भी नहीं पड़ता है। यह प्रदूषण मुक्त और इको फ्रेंडली है।
फ्यूल सेल हाइड्रोजन को बना देता है भाप और पानी
हाइड्रोजन ट्रेन की टॉप स्पीड 140 किमी प्रति घंटे हैं। एक बार ईंधन भराने के बाद यह ट्रेन एक हजार किमी तक दौड़ सकती है। इसमें फ्यूल सेल लगा होता है, जो हाइड्रोजन को ऑक्सीजन से मिलाकर उर्जा पैदा करता है। उत्सर्जन सिर्फ पानी और भाप का होता है, जिससे पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है।
चीन और जर्मनी में चल रही हाइड्रोजन ट्रेन
हाइड्रोजन ट्रेन पड़ोसी देश चीन में चल रही है। इसके अलावा जर्मनी में भी इसका संचालन हो रहा है। वहां इसके निर्माण पर 86 मिलियन डॉलर खर्च किए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, भारत में हाइड्रोजन ट्रेन 1950 और 1960 दशक के ट्रेनों को रीप्लेस करेंगी।
टॉयलेट मेकओवर का VIDEO का किया शेयर
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को ट्रेन के टॉयलेट मेकओवर का वीडियो ट्वीटर पर पोस्ट किया है। वीडियो में वे टॉयलेट की बेहतरीन सुविधाओं का जायजा लेते दिख रहे हैं। हालांकि उनके इस पोस्ट पर लोग टॉयलेट के रखरखाव की चिंता जता रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Union Budget 2023: रक्षा से लेकर रेलवे बजट तक जानें किसको-कितने लाख करोड़ रुपये मिले?
संबंधित खबरें
एक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
2 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
3 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
4 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
5 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
7 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
8 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
9 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
21 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines