UIDAI दे रहा है खास मौका! फ्री में मिल रही है ये Facility, जल्दी से चेक करें नया अपडेट

AADHAAR UPDATE
विज्ञापन

UIDAI Free Facility: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने सलाह दी है कि सभी आधार संख्या धारकों को अपने डेटा की सटीकता सुनिश्चित करने के लिए नामांकन की तारीख से हर दस साल में कम से कम एक बार अपने दस्तावेजों को आधार में अपडेट करना चाहिए।

ऐसा करने के लिए UIDAI ने नेटिज़न्स के लिए आधार कार्ड दस्तावेजों के मुफ्त अपडेशन की सुविधा भी शुरू की है। दरअसल, UIDAI के आधार कार्ड दस्तावेजों के मुफ्त अपडेशन को विस्तार दिया गया है। अब, नेटिजन्स अपने आधार दस्तावेजों को 14 सितंबर तक बिना किसी शुल्क के अपडेट कर सकते हैं, जबकि पिछली समय सीमा 14 जून थी।

Advertisment

निःशुल्क फैसिलिटी विशेष रूप से myAadhaar पोर्टल पर उपलब्ध है। हालांकि, यदि आप आधार केंद्रों पर जाकर काम कराते हो तो 50 रुपये का शुल्क लगेगा।

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

फ्री सर्विस का इस्तेमाल कैसे करें?

निवासी अपने आधार नंबर का उपयोग करके https://myaadhaar.uidai.gov.in/portal पर लॉग इन करके मुफ्त सेवा का उपयोग कर सकते हैं। एक वन टाइम पासवर्ड (OTP) पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा।

इसके अलावा, उपयोगकर्ता ‘Document Update’ पर जा सकते हैं, अपनी जानकारी को सत्यापित कर सकते हैं और अपनी जानकारी को दोबारा सत्यापित करने के लिए दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

सुविधा का लाभ उठाने के लिए, आधिकारिक वेबसाइट पर पहचान और पते का प्रमाण जमा करना होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ