Uber Ride: उबर इंडिया ने 20 सितंबर 2024 से अपना राइड पास समाप्त करने का फैसला किया है। यह पास यूजर्स को सवारी के लिए रियायती दरों को लॉक करने की अनुमति देता था। अब से उबर ये सुविधा नहीं देगा। उबर ने राइड पास यूजर्स को ईमेल के जरिए पास बंद करने के में सूचित कर रहा है। उबर ने यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए जल्द ही नई सेवाएं शुरू करने की योजना बनाई है। इसके लिए कंपनी ने यूजर्स के लिए एक मैसेज भी दिया है।
उबर राइड पास सुविधा हुई खत्म
उबर राइड पास एक सदस्यता है जो इसको यूज करने वाले यूजर्स को छूट प्रदान करती है। इसकी सदस्यता लेने पर यूजर्स को बढ़ा हुआ किराया देने की जरूरत नहीं होती है। जब तक इस पास की सदस्यता रहती है इससे किराए में रियायत मिलती है। इस तरह से इस पास के बंद होना यूजर्स को महंगा पड़ सकता है। क्योंकि पीक आवर्स में आमतौर पर किराया ज्यादा होता है ऐसे में ये पास काफी रियायत देता है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली NCR में घर खरीदने का सपना होगा पूरा! YEIDA देगा 1200 फ्लैट; ऐसे करें अप्लाई
उबर ने यूजर्स से क्या कहा?
उबर इंडिया ने भारत में यूजर्स को देश में राइड पास कार्यक्रम की समाप्ति के बारे में सूचित करते हुए ईमेल भेजना शुरू कर दिया है। उन्होंने लिखा राइड पास का मूल्यवान यूजर्स होने के लिए धन्यवाद। हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि 20 सितंबर, 2024 से ‘राइड पास’ कार्यक्रम खरीद के लिए उपलब्ध नहीं होगा। आपके मौजूदा ‘राइड पास’ में कोई बदलाव नहीं होगा और आप इसकी वैधता के दौरान इसके लाभों का आनंद लेते रहेंगे।
बदलाव करने की तैयारी
कंपनी ने आगे लिखा इस सदस्यता का हिस्सा बनना आपके लिए खुशी की बात है और हमें उम्मीद है कि आपने हमारे साथ बिताए समय के दौरान इसका लाभ उठाया होगा। उबर ने लिखा कि सवारियों को चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि कंपनी जल्द ही एक और सेवा लाने की योजना बना रही है। बने रहें! हम आपके Uber अनुभव को बेहतर बनाने के लिए रोमांचक नए तरीकों पर काम कर रहे हैं, और आप जल्द ही उनके बारे में सुनेंगे। उबर ग्रुप का एक सदस्य होने के लिए धन्यवाद।
ये भी पढ़ें: Amazon के सुपरहिट होने के पीछे 3 अनोखे नियम, फाउंडर जेफ बेजोस के रूल मानने जरूरी
संबंधित खबरें
भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
7 hrs agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
11 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
11 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
12 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
14 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
15 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
17 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
18 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
1 day agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines