Uber India: देश भर के पालतू प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। बहुत समय से कैब में पालतू जानवरों को ले जाने की अनुमति के लिए अनुरोध किया जा रहा है। कैब में पालतू जानवरों को न ले जाने के कारण उनको घर पर ही छोड़ना पड़ता था। लेकिन उबर इंडिया की नई सेवा के बाद अपने पालतू जानवरों की चिंता करने की जरूरत नहीं है, वह अपने जानवरों को अपने साथ ले जा सकते हैं।
बेंगलुरु में शुरू हुई सेवा
उबर ने पालतू जानवरों की शौकीनों को राहत देते हुए बेंगलुरु में Pet-Friendly Cabs शुरू की है। इसकी जानकारी देते हुए उबर ने लिखा पालतू जानवरों के माता-पिता ध्यान दें कि आप क्या कर रहे हैं, उबर पेट बेंगलुरु आ गया है! अब आप उबर पेट में अपने प्यारे दोस्त के साथ कहीं भी यात्रा कर सकते हैं और इसे 90 दिन पहले तक रिजर्व कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Saving Schemes : अब राशन के डिब्बे में नहीं छुपाना होगा पैसा, 100 रुपये से सेविंग कर सकती हैं हाउस वाइफ
क्या है Pet-Friendly Cabs?
Pet-Friendly Cabs की नई सेवा उबर ने शुरू की है। इसमें जानवरों को अपने साथ उबर यात्रा पर ले जा सकते हैं। इनको पालतू-मैत्रीपूर्ण टैक्सी सेवाएं भी कहा जाता है। इसके लिए बुकिंग के समय आपको बताना होता है कि आपके साथ यात्रा में आपका साथी आपका जानवर होगा।
कैसे करें बुकिंग?
उबर में अपनी यात्रा शुरू करने के लिए सबसे पहले अपना पिकअप और ड्रॉपऑफ डालें। इसके बाद उसमें अपने Pet का ऑप्शन चुनें। इसके बाद ही आप अपने साथ पालतू जानवर को ला सकते हैं। इसके लिए जानवरों की किसी भी नस्ल के जानवर ले जाए जा सकते हैं। इसके अलावा सबसे जरूरी बात अगर आपके पालतू जानवर की वजह से गाड़ी में गंदगी होती है, या बाल छोड़ता है तो उसके लिए आपसे सफाई शुल्क लिया जा सकता है।
यात्रा के दौरान एहतियात बरतें
उबर ट्रिप पर अगर जानवरों को ले जा रहे हैं तो उसके लिए जानवर को पट्टे से बांध कर रखें। सीट पर बैठा रहे हैं तो सीट पर कंबल या तौलिया डालें। इससे ड्राइवरों और सभी सवारियों के लिए गाड़ी को साफ रखने में मदद मिलेगी। यात्रा के दौरान अगर गाड़ी से बाहर निकल रहे हैं तो अपने जानवर को कभी भी अकेला ना छोड़ें।
ये भी पढ़ें: Electric Vehicle खरीदना आसान, सरकारी e-Amrit App पर सस्ती दरों पर मिलेगा लोन
संबंधित खबरें
1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
4 hrs agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
4 hrs agoसोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
6 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
6 hrs agoनिचले स्तरों से संभला बाजार, सेंसेक्स 73400 और निफ्टी 22700 के पार
7 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
9 hrs agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
10 hrs agoमहर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक
11 hrs agoधनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
23 hrs agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines