Uber New Feature: उबर भारत में अपनी सर्विस को और बेहतर बनाने के लिए एक बहुत ही कमाल का फीचर लेकर आया है, जिससे यूजर्स एक साथ 3 राइड बुक कर सकेंगे। यह फीचर पहले से ही दुनियाभर के कई बाजारों में उपलब्ध है और अब इसे भारत में शुरू किया जा रहा है। टेकक्रंच की एक रिपोर्ट के अनुसार, उबर ने अभी इस बात का खुलासा नहीं किया है कि यह नया फीचर किन भारतीय शहरों में उपलब्ध है, लेकिन यह फीचर पूरी तरह से भारत में लॉन्च होने जा रहा है। चलिए इस नए फीचर के बारे में जानते हैं…
कैसे काम करेगा नया फीचर?
कंपनी ने नए फीचर को Concurrent Rides नाम दिया है, जिसमें आप एक साथ 3 राइड बुक कर सकते हैं। जब भी कोई शख्स इस फीचर का यूज करके अपनी फैमिली या दोस्त के लिए राइड बुक करता है तो उस राइड की सारी जानकारी आपको न सिर्फ SMS पर मिलेगी, बल्कि व्हाट्सऐप पर भी आप उस राइड को ट्रैक कर सकेंगे। इस राइड डिटेल में आपको ड्राइवर का नाम और पिन भी मिलेगा। बता दें कि Concurrent राइड फीचर भारत ही नहीं, बल्कि कई देशों में पहले से इस्तेमाल किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें : ये क्या? 2 अगस्त को आ रहा है 180MP कैमरा वाला फोन, लॉन्च से पहले जानें फीचर्स
पिछले साल पेश किया था धांसू फीचर
कंपनी ने पिछले साल दिसंबर में लंबी यात्रा करने वाले यूजर्स के लिए एक खास फीचर को रोल आउट किया था, जिसे कंपनी ने राउंड ट्रिप नाम दिया था। बता दें कि यह फीचर यूजर्स को एक ही कार और ड्राइवर को 5 दिन के लिए बुक करने की सुविधा देता है। कंपनी ने इस फीचर को वेकेशन पर आने वाले लोगों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया था। हालांकि इसमें राइड बुक करने वाले को वेटिंग और ड्राइवर के रुकने का खर्चा भी देना पड़ता है।
OLA को दे रहा टक्कर
कहा जा रहा है है कि उबर कंपनी के इस नए फीचर के आने से ओला की टेंशन बढ़ गई है, क्योंकि जहां उबर में अब 3 राइड बुक करने की सुविधा मिल रही है, तो वहीं ओला अभी भी एक बार में सिर्फ 2 ही राइड बुक करने की सुविधा दे रहा है।
संबंधित खबरें
महर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक
43 mins agoधनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
13 hrs agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
13 hrs ago28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
1 day agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
2 days agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
2 days agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
2 days agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines