हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Uber Hacked: 18 साल के हैकर ने पूरे उबर नेटवर्क में की सेंधमारी, सिर्फ एक मैसेज ने कर दिया काम खराब!

विज्ञापन

Uber Hacked: कैब सर्विस प्रोवाइड कराने वाली कंपनी Uber को हैक कर लिया गया। एक 18 साल के हैकर ने इसे अंजाम दिया। बताया गया कि एक मैसेज भेजकर इस लड़के ने पूरे सिस्टम पर अपना कब्जा कर दिया। हालांकि, उबर हैक तो हुआ, लेकिन इस बात का कोई संकेत नहीं मिला कि उबर के वाहनों व संचालन किसी भी तरह से प्रभावित हुआ हो।

अभी पढ़ें – PM Kisan Yojana: 11 करोड़ से ज्यादा किसानों के लिए खुशखबरी, इस दिन आएगी 12वीं किस्त, जानें लेटेस्ट अपडेट

हैकर ने कंपनी के इंटरनल कम्युनिकेशन और इंजीनियरिंग सिस्टम को प्रभावित कर दिया। Uber के प्रवक्ता ने हैक होने का दावा करते हुए बताया, ‘हैकर ने साइबर सुरक्षा रीसर्चस और द न्यूयॉर्क टाइम्स को कुछ क्लाउड स्टोरेज , कोड रिपॉजिटरी को इमेल के जरिए भेजा है, जिससे यह संकेत मिलता है कि हैकर ने Uber के कई अंदरूनी सिस्टम तक पहुंच बना ली थी।’

विज्ञापन

कंपना का कहना है कि वे फिलहाल कानून प्रवर्तन अधिकारियों से संपर्क करते हुए इस मामले की जांच कर रही है। प्रवक्ता कहते हैं कि हैकर ने एक कर्मचारी के स्लैक अकाउंट से छेड़छाड़ की थी। इसके तहत उसने कर्मचारियों को एक मैसेज भेजा।

अभी पढ़ें – गौतम अडानी ने रचा इतिहास, बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स, पहले स्थान पर मस्क

विज्ञापन

कैसे हैक किया और क्यों
हैकर ने बताया कि उसने एक Uber कर्मचारी को मैसेज भेजकर पासवर्ड मांगा, जिसमें मैंने खुद को कॉर्पोरेट IT कर्मचारी बताया। पासवर्ड मिलते ही मुझे सिस्टम तक पहुंच मिल गई। हैकर ने दावा कि वह 18 साल का है, जो कई साल से साइबर सुरक्षा स्किल्स के तहत काम कर रहा है। उसने कहा, ‘मैंने बहुत आसानी से नेटवर्क को हैक कर लिया। कंपनी की साइबर सुरक्षा कमजोर थी।’ वहीं, हैकर ने खुद के एक मैसेज का दावा करते हुए Uber ड्राइवरों को अच्छा वेतन देने की भी मांग की।

अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola