UAN Mobile Number Link Process: आपने चाहें कितनी भी कंपनी में काम कर लिया हो लेकिन आपको यूएएन यानी यूनिवर्सल अकाउंट नंबर एक ही रहता है, जिसे ईपीएफ अकाउंट से जोड़ा जाता है। इसका काम ईपीएफ योगदान और अकाउंट की बकाया राशि की निगरानी की प्रक्रिया के अलावा कई ऑनलाइन सुविधाएं भी प्रदान करता है, लेकिन इसके लिए आपका फोन नंबर UAN से लिंक जरूर होना चाहिए। अगर अभी तक आपने यूएएन से अपना मोबाइल नंबर लिंक नहीं किया है तो आइए आपको इसका आसान प्रोसेस बताते हैं।
क्या है यूएएन?
पहले के समय में नौकरी पाने वालों को कई ईपीएफ खाते के कारण कई तरह की परेशानी से गुजरना पड़ता था। इससे निपटने के लिए यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) को शुरू किया गया, जोकि हर ईपीएफ सदस्य के लिए आवंटित 12 अंकों की खास पहचान संख्या है।
यूएएन रजिस्टर न होने पर क्या करें?
UAN से मोबाइल नंबर को लिंक करने से पहले इसको रजिस्टर करना जरूरी है। अगर आपने भी अभी तक यूएएन को रजिस्टर नहीं किया है तो इसके लिए ऑफिशियल UAN मेंबर पोर्टल वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद Manage सेक्शन पर जाकर आप रजिस्टर कर सकते हैं।
कैसे करें UAN से मोबाइल नंबर लिंक?
- ऑफिशियल UAN मेंबर पोर्टल वेबसाइट पर जाएं।
- यहां पर लॉग इन करने के लिए अपना UAN रजिस्टर नंबर और पासवर्ड एंटर करें।
- इसके बाद कैप्चा कोड एंटर करें और फिर लॉगिन हो जाएगा।
- इसके बाद आपको मैनेज ऑप्शन में जाना है।
- यहां से संपर्क डिटेल्स ऑप्शन को चुनें।
- यहां पर फोन नंबर चेंज ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- यहां पर अपना फोन नंबर एंटर करें।
- इसे कन्फर्म करने के लिए फिर से एंटर करें।
- इसके बाद Get Authorization PIN बटन पर क्लिक करें।
- आपके द्वारा एंटर किए गए नए नंबर पर ओटीपी आएगा, उसे एंटर करें।
- सबमिट करने के साथ ही आपका फोन नंबर यूएएन के साथ सफलतापूर्वक लिंक हो जाएगा।
UAN से फोन नंबर को लिंक करने के फायदे
यूनिवर्सल अकाउंट नंबर से मोबाइल नंबर को लिंक करना ईपीएफ खाताधरकों के लिए फायदेमंद रहता है। ईपीएफ खाते से जुड़ी इंटरनेट आधारित सर्विस की एक सीरीज तक पहुंच मिलती है। इसमें अकाउंट बैलेंस, अपनी केवाईसी जानकारी अपडेट करने, पासबुक, कॉन्टैक्ट डिटेल्स मॉडिफाई करने, निकासी क्लेम्स की जांच करने, ई-नामांकन जमा करने, अपने क्लेम की स्थिति की निगरानी करने जैसी सविधाएं शामिल हैं।
संबंधित खबरें
वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
43 mins agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
2 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
3 hrs agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
9 hrs agoJio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ आवेदन पार करने वाला दुनिया का पहला इश्यू
9 hrs agoसोना 1,300 तो चांदी 3% टूटी, जानें आपके शहरों में आज का भाव
10 hrs agoविदेशी नागरिकता वाली बेटी को मिल सकती है पिता की कृषि जमीन? जानें नियम
10 hrs agoबेसिक पे और फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा अपडेट, जानें क्या मिल सकती है खुशखबरी
12 hrs ago1100 अंक टूटा सेंसेक्स, जानें क्यों आई शेयर बाजार में अचानक गिरावट
12 hrs agoलगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, तुरंत चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines