हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अमेरिका के डूब चुके सिलिकॉन वैली बैंक को खरीदेगा ट्विटर? Elon Musk के इस बयान से बढ़ी हलचल

विज्ञापन

Twitter Silicon Valley Bank: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी मजाकिया टिप्पणियों के लिए जाने जाने वाले ट्विटर के बॉस एलन मस्क ने हालिया पोस्ट में कहा है कि वह दिवालिया हो चुके सिलिकॉन वैली बैंक को खरीदने के विचार के लिए तैयार हैं। सिलिकॉन वैली बैंक को शुक्रवार को कैलिफोर्निया के अधिकारियों द्वारा बंद कर दिया गया और रिसीवरशिप के तहत रखा गया। शेयरों को बेचने के कंपनी के असफल प्रयास के बाद, स्टार्ट-अप्स ने वेंचर कैपिटल फर्मों के आग्रह पर धन वापस लेना शुरू कर दिया।

अमेरिकी वैश्विक गेमिंग हार्डवेयर निर्माता रेजर के सह-संस्थापक और सीईओ मिन-लियांग टैन के बाद मस्क की टिप्पणी आई, मस्क ने फेल हुए बैंक को डिजिटल बैंक में बदलने का सुझाव दिया। टैन ने कहा, ‘मुझे लगता है कि ट्विटर को एसवीबी खरीदना चाहिए और एक डिजिटल बैंक बनना चाहिए।’ इस पर ट्विटर के बॉस ने जवाब दिया, ‘मैं इस विचार के लिए खुला हूं।’

और पढ़िए – Oscars 2023: कहां देखें ऑस्कर अवॉर्ड का लाइव प्रसारण? कौन करेगा मेजबानी और किसका होगा परफॉर्मेंस, जानें A-Z

विज्ञापन

उनकी टिप्पणी से इंटरनेट पर हलचल तेज हो गई। एक उपयोगकर्ता ने कहा, ‘क्या मौका है।’ जबकि एक अन्य उपयोगकर्ता ने यह देखने के लिए एक पोल शुरू किया कि क्या एलोन मस्क को एसवीबी खरीदना चाहिए। इसपर 5,000 से अधिक उपयोगकर्ता मतदान कर चुके हैं और अधिकांश हां में जवाब दिया गया है।

मस्क जो टेस्ला इंक और स्पेसएक्स के भी संस्थापक हैं। उन्होंने पिछले कुछ समय पहले ही ‘मुक्त भाषण की पवित्रता सुनिश्चित करने’ के लिए $ 44 बिलियन के एक बहुप्रतिक्षित सौदे में ट्विटर को खरीदा है।

विज्ञापन

और पढ़िए – Meta Layoffs: फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा में फिर छंटनी की तैयारी, इतने हजार कर्मचारियों की जाएगी जॉब

सिलिकॉन वैली बैंक का पतन

सिलिकॉन वैली बैंक का पतन 2008 के बाद से अमेरिका की सबसे बड़ी बैंकिंग विफलता बन गई, कुछ लोगों ने स्थिति की तुलना लेहमन ब्रदर्स के दिवालियापन से की। कैलिफोर्निया डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल प्रोटेक्शन एंड इनोवेशन ने बैंक का नियंत्रण अपने हाथ में लेने के बाद अपर्याप्त कैश और दिवालिया होने का हवाला दिया। संघीय जमा बीमा निगम को रिसीवर के रूप में नामित किया गया था।

विज्ञापन

और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola