Twitter Blue Tick Subscription: ट्विटर पर ब्लू बैज पाने के लिए जब से पैसों का भुगतान करने का फरमान जारी हुआ है। तभी से यह मुद्दा गर्माया हुआ है। हालांकि, अब इस बीच खबर आई है कि जो ट्विटर की नई ब्लू सब्सक्रिप्शन सर्विस है, उससे फिलहाल पहले से वेरिफाइड अकाउंट वाले लोग प्रभावित नहीं होंगे। बता दें कि $8 प्रति महीना ब्लू टिक लेने वालों को देना था। लेकिन अब जो खबर आ रही है वो यह है कि अभी के लिए उन लोगों पर यह स्कीम लागू होगी जो नए तौर पर ब्लू बैज चाहते हैं। वो नए उपयोगकर्ता जो सत्यापित होना चाहते हैं, उन्हें पैसों का भुगतान करना होगा।
अभी पढ़ें – चुनावी बांड क्या हैं और इसे कौन खरीद सकता है? SBI की 29 शाखाएं आज से Electoral Bonds करेंगी जारी
यह जो बातें सामने आई हैं वे The Verge द्वारा रिपोर्ट किए गए विज्ञापनदाताओं के लिए Twitter FAQ के अनुसार है। वैसे तो नई ब्लू योजना के लिए मूल योजना यह थी कि जो उपयोगकर्ता पहले से सत्यापित थे, उन्हें भी भुगतान करना होगा या 90 दिनों के बाद उनके ब्लू बैज हट जाएंगे।
FAQ में यह भी कहा गया है कि बड़े ब्रांड के विज्ञापनदाता जो पहले से सत्यापित हैं, उनके नाम के नीचे एक अतिरिक्त ‘आधिकारिक’ लेबल होगा, जो इस सप्ताह ट्विटर ब्लू के पुन: लॉन्च पर जारी होगा।
अभी पढ़ें – बंद हो चुकी है 2000 रुपये के नोट की छपाई? RTI के जवाब में सामने आई ये बड़ी जानकारी
योजना में हुआ परिवर्तन
बता दें कि ट्विटर ने अमेरिकी मध्यावधि चुनाव के बाद अपनी बहुप्रतीक्षित ब्लू सब्सक्रिप्शन सेवा को $8 के सत्यापन टैग के साथ रोल आउट करने में फिलहाल देरी करने की योजना बनाई। नए मालिक एलन मस्क शुरू में चाहते थे कि कर्मचारी 7 नवंबर तक सत्यापन के साथ ब्लू को रोल आउट करें और इस समय सीमा में न करने पर ब्लू टिक हटा दिया जाएगा।
नई ट्विटर ब्लू सर्विस में आपको कम विज्ञापन, सर्च को लेकर प्राथमिकता, लंबे वीडियो पोस्ट करने की क्षमता और स्भाविक ब्लू टिक दिया जाएगा।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
1 hr agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
1 hr ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
3 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
3 hrs ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
5 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
6 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
6 hrs agoएक घर में दो गैस कनेक्शन मिल सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं नए नियम
7 hrs agoअदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
21 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines