Twitter Blue Subscription: एलोन मस्क शनिवार से लिगेसी सत्यापित ब्लू चेक मार्क को हटाने के लिए तैयार है। वहीं, व्हाइट हाउस ने ब्लू टिक लेने के लिए भुगतान करने से इनकार कर दिया गया है। व्हाइट हाउस अपने कर्मचारियों के आधिकारिक ट्विटर प्रोफाइल को सत्यापित करने के लिए भुगतान नहीं करने जा रहा है।
Axios की एक रिपोर्ट के अनुसार, व्हाइट हाउस के डिजिटल रणनीति के निदेशक, रॉब फ्लेहर्टी ने ईमेल के माध्यम से कर्मचारियों को जानकारी भेजी है।
ईमेल में कहा गया, ‘यह हमारी समझ है कि ट्विटर ब्लू सेवा के रूप में अब नहीं प्रदान होगा। ट्विटर चेक मार्क अब केवल एक पेड यूजर के लिए होगा।’ बता दें कि हर एक शख्स का अकाउंट वेरिफाइड नहीं करने के लिए यहां कहा गया है।
जरूरी नहीं है कि व्हाइट हाउस का आदेश सरकारी एजेंसियों पर भी लागू हो, लेकिन व्हाइट हाउस की योजनाओं से परिचित लोगों का मानना है कि भविष्य में कुछ एजेंसियों और विभागों को भी बिना ब्यू टिक के रहना पड़ सकता है।
वहीं, व्हाइट हाउस के कुछ अधिकारी, जैसे राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति, ग्रे चेकमार्क के साथ वेरिफाइड होते रहेंगे। अपने ईमेल में, फ्लेहर्टी ने कहा कि ट्विटर की अपडेट नीतियों के अनुसार, यह अब उन संघीय एजेंसी खातों के सत्यापन की गारंटी नहीं दे पाएगा जो इसकी नई पात्रता आवश्यकताओं को पूरा नहीं करते हैं।
इस बीच, माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर ने शुक्रवार को घोषणा की कि उसकी ‘Verification for Organisations’ सेवा अब विश्व स्तर पर उपलब्ध है। बता दें कि ट्विटर ने अलग-अलग कलर के टिक के लिए पैसे चार्ज करने का फैसला लिया है।
संबंधित खबरें
मोदी सरकार इन 4 सरकारी बैंकों में घटाएगी अपनी हिस्सेदारी, जानें पूरी डिटेल
1 hr agoUP के राशन कार्ड धारकों को मिलेगा 5 लाख का फ्री इलाज, जानें नए नियम
1 hr agoगर्भवती महिलाओं को मिलेंगे 6000 रुपये, जानें कैसे उठाएं इस योजना का फायदा
3 hrs ago$113 के पार पहुंचा कच्चा तेल, क्या भारत में महंगा होने वाला है पेट्रोल?
4 hrs agoJio IPO में निवेश का आखिरी मौका, जानें इन्वेस्टमेंट और आवेदन का तरीका
11 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
13 hrs agoअदाणी टोटल गैस का दूसरी तिमाही में 34% बढ़ा राजस्व
13 hrs agoभारत में दुबई से भी सस्ता बिक रहा है पेट्रोल-डीजल? आंकड़ों ने किया हैरान
17 hrs agoदूसरी तिमाही में 145% बढ़ा अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का मुनाफा
17 hrs ago$111 के पार पहुंचा कच्चा तेल, बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल की टेंशन
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines