Benefits of Travel Insurance : फ्लाइट से सफर करने वाले काफी यात्रियों को फ्लाइट कैंसिल होने या उड़ने में देरी होने जैसे समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके लिए एयरलाइंस कंपनियां ग्राहक को कुछ सुविधाएं देती हैं ताकि उन्हें कोई परेशानी न हो। इसके बाद भी कई ऐसी चीजें हो जाती हैं जिसके कारण सफर करने वाले शख्स की परेशानी खत्म नहीं होती। ऐसे में ट्रैवल इंश्योरेंस काफी काम आता है।
कंपनी से अलग सुविधाएं
अगर कोई फ्लाइट कैंसिल हो जाए या उसे उड़ने में देरी हो तो एयरलाइंस कंपनियां यात्री को कई तरह की सुविधाएं देती हैं। ये सुविधाएं कंपनी की ओर से फ्री में दी जाती हैं। अगर कंपनी सुविधा देने में आनाकानी करे या देरी करे तो यात्रियों को काफी मुश्किल होती है। इसके बारे में समय-समय पर सोशल मीडिया में एयरलाइंस कंपनियों के खिलाफ यात्रियों की शिकायतें भी सामने आती रहती हैं। अगर आप ट्रैवल इंश्योरेंस लेते हैं तो आप एयरलाइंस की तरफ से मिलने वाली सुविधाओं का इंतजार किए बिना सुविधाएं ले सकते हैं।
Travel Insurance
ट्रैवल इंश्योरेंस के ये हैं फायदे
अगर कोई फ्लाइट कैंसिल हो जाती है या उसके उड़ने में देरी होती है तो ट्रैवल इंश्योरेंस लेने वाले शख्स को कंपनी की ओर से ये फायदे मिलते हैं:
- किसी होटल में रुकने पर होटल का खर्च मिलता है।
- होटल तक आने-जाने में कैब का खर्च मिलता है।
- होटल में खाने-पीने का खर्च मिलता है।
- सामान खोने पर उसकी भरपाई की जाती है।
इतना आता है खर्च
ट्रैवल इंश्योरेंस पर 100 से 700 रुपये प्रति यात्री देने होते हैं। यह डोमेस्टिक फ्लाइट के लिए है। इंटरनेशनल फ्लाइट के लिए इंश्योरेंस का प्रीमियम अलग-अलग देश के मुकाबले अलग-अलग होता है। जैसे एशिया के लिए यह 1000 रुपये से 1500 रुपये प्रति यात्री हो सकता है। वहीं अमेरिका और कनाडा के लिए 3000 रुपये से 5000 रुपये प्रति यात्री हो सकता है।
यह भी पढ़ें : Air India पर आई आफत! अचानक Sick Leave पर गए पायलट-क्रू मेंबर्स, 70 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल
यहां से मिलेगा ट्रैवल इंश्योरेंस
आप जिस प्लेटफॉर्म से टिकट बुक कराते हैं, ट्रैवल इंश्योरेंस भी वहीं से ले सकते हैं। ट्रैवल इंश्योरेंस लेने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। इसके अलावा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे Paytm, MakeMyTrip, EaseMyTrip आदि से भी ट्रैवल इंश्योरेंस ले सकते हैं। अगर आप ट्रैवल इंश्योरेंस लेना चाहते हैं तो टिकट बुक कराते समय भी ले सकते हैं और यात्रा करने से 30 मिनट पहले तक भी ले सकते हैं।
संबंधित खबरें
पंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
49 mins agoसेंसेक्स में 1600 अंकों की बंपर छलांग, निफ्टी भी 24,300 के पार
2 hrs agoVisa सिस्टम होगा आसान, गृह मंत्रालय ने 70% तक घटाई फॉर्म की झंझट
3 hrs agoत्योहारों के बीच चीनी ने बिगाड़ा रसोई का बजट! 1 महीने में इतने बढ़े दाम
3 hrs agoGoogle में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
4 hrs agoसस्ता हो गया कच्चा तेल, पेट्रोल डीजल की नई रेट लिस्ट; चेक करें ताजा भाव
5 hrs agoक्या बंद हो जाएंगे 10, 20 और 50 के नोट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सर्कुलर
21 hrs agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
21 hrs agoमोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
22 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines