Train New Rule: भारतीय रेलवे ने गुरुवार को रद्द ट्रेन टिकटों के लिए नए रिफंड नियम साझा किए। एक अधिसूचना में, रेलवे विभाग ने घोषणा की कि अनधिकृत एजेंटों या स्क्रिप्टिंग के माध्यम से बुक किए गए ट्रेन टिकट बिना रिफंड के जारी किए जा सकते हैं। इसलिए यात्रियों को बुक की गई ट्रेन यात्रा के स्टेटस पर अलर्ट प्राप्त करने के लिए सही मोबाइल नंबर दर्ज करना चाहिए।
द्वितीय श्रेणी (2S) आरक्षित टिकट: रिफंड नियम
भारतीय रेलवे ने कहा कि द्वितीय श्रेणी (SECOND CLASS) (2S) के आरक्षित टिकट धारकों को सलाह दी जाती है कि वे यात्रा से पहले अपनी पीएनआर स्टेटस (‘Trains’ menu > ‘PNR Enquiry’) को चेक कर लें। यदि 2S आरक्षित टिकट धारक पीएनआर स्टेटस पर ‘Route class deleted/booking not allowed as given class for the route is deleted’ के रूप में पीएनआर स्टेटस प्राप्त कर रहे हैं, तो वे पूर्ण धनवापसी के लिए ऐसे टिकट रद्द कर सकते हैं।’
और पढ़िए –Indian Railways: अब बिना टिकट ट्रेन में करें सफर! TTE भी नहीं लगाएगा जुर्माना
ट्रेन टिकट के लिए ओटीपी आधारित रिफंड सिस्टम
इससे पहले, भारतीय रेलवे ने अधिकृत रेलवे टिकट एजेंटों के माध्यम से बुक किए गए टिकटों के लिए एक नई ओटीपी-आधारित रिफंड सिस्टम शुरू किया था। इसका उद्देश्य आरक्षित ई-टिकटों के लिए एक पारदर्शी और ग्राहक अनुकूल रिफंड प्रणाली लाना है जो रद्द कर दी गई हैं या जो पूरी तरह से प्रतीक्षा सूची में छोड़ी गई टिकट हैं। यह नई प्रणाली भारतीय रेलवे पीएसयू, भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम लिमिटेड (IRCTC) द्वारा लागू है।
यह कैसे काम करता है?
ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) यात्री के पंजीकृत मोबाइल नंबर (बुकिंग के समय एजेंट को ग्राहक/यात्री द्वारा प्रदान किया गया) पर एसएमएस के रूप में प्राप्त होगा। रिफंड राशि प्राप्त करने के लिए ग्राहक/यात्री को टिकट बुक करने वाले एजेंट के साथ ओटीपी साझा करना होगा। उपयोगकर्ता के अनुकूल इस सुविधा के माध्यम से, यात्री को रद्द किए गए टिकट या पूरी तरह से प्रतीक्षा सूची से छूटे हुए टिकट के बदले एजेंट द्वारा प्राप्त की गई सटीक धनवापसी राशि के बारे में पता चल जाएगा।
योजना का उद्देश्य कैंसिलेशन रिफंड प्रक्रिया को और अधिक सुव्यवस्थित करना है ताकि एजेंटों द्वारा ग्राहक को कैंसिलेशन राशि समय पर वापस की जा सके।
रद्द किए गए टिकटों या पूरी तरह से प्रतीक्षा सूची में छोड़े गए टिकटों के लिए ओटीपी-आधारित रिफंड तभी संसाधित किया जाएगा जब टिकट आईआरसीटीसी अधिकृत एजेंटों के माध्यम से बुक किया गया हो।
ग्राहकों को दी गई ये सलाह
- आरक्षित रेल ई-टिकट बुक करते समय आईआरसीटीसी अधिकृत एजेंट को यात्रियों में से किसी एक का सही मोबाइल नंबर प्रदान करना।
- यह सुनिश्चित करने के लिए कि आरक्षित रेल ई-टिकट बुक करते समय एजेंट अपना मोबाइल नंबर सही दर्ज करता है।
- केवल आईआरसीटीसी अधिकृत एजेंटों को ग्राहक के लिए आरक्षित रेल ई-टिकट बुक करने की अनुमति है।
संबंधित खबरें
10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
9 mins agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
22 mins ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
1 hr ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
2 hrs ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
4 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
4 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
5 hrs agoएक घर में दो गैस कनेक्शन मिल सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं नए नियम
6 hrs agoअदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
20 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines