हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Railway New Rules: ट्रेन में तेज आवाज में बजाया गाना या चलाई रील तो लगेगा 5000 का जुर्माना, रेलवे ने जारी किए कड़े निर्देश

Southern Railway Fine Rules: ट्रेन में मोबाइल के स्पीकर पर तेज आवाज में गाने या रील चलाना पड़ेगा भारी. रेलवे एक्ट की धारा 145(2) के तहत लग सकता है 5000 रुपये तक का जुर्माना और जब्त हो सकता है टिकट. जानिए पूरी डिटेल.

विज्ञापन
ट्रेन में शोर मचाने वाले यात्र‍ियों के ट‍िकट भी जब्‍त क‍िए जा सकते हैं.

अगर आप भी ट्रेन में सफर करते समय मोबाइल के स्पीकर पर तेज आवाज में गाने सुनते हैं, रील्स देखते हैं या ऊंची आवाज में फोन पर बातें करते हैं, तो अब संभल जाइए. ट्रेन में साथी यात्रियों को डिस्टर्ब करना आपको काफी भारी पड़ सकता है. दक्षिण रेलवे (Southern Railway) ने अपने सभी डिवीजनों को तेज आवाज में स्पीकर बजाने या शोर मचाने वाले यात्रियों पर कड़ा एक्शन लेने के निर्देश दिए हैं. रेलवे का यह नया नियम क्या है और ऐसा करने पर आपके खिलाफ क्या-क्या कार्रवाई हो सकती है, यहां जान लीज‍िए.

तेज आवाज में बात की या रील चलाई तो क्या होगा?

दक्षिण रेलवे ने साफ किया है कि ट्रेन के अंदर मोबाइल फोन के स्पीकर पर तेज आवाज में रील, गाने या वीडियो चलाकर दूसरे यात्रियों को परेशान करना कानूनन अपराध है. यही नहीं, अगर आप फोन पर भी बहु त तेज आवाज में बातचीत करते हैं तो आप पर कार्रवाई की जा सकती है. रेलवे ने अपने सभी डिवीजनों को निर्देश दिया है कि ऐसे मामलों में रेलवे एक्ट की धारा 145(2) के तहत कार्रवाई की जाए. इसके तहत यात्रियों पर 5000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है.

जन विश्‍वास एक्ट के तहत सख्त हुए नियम
जन विश्‍वास एक्ट के तहत संशोधित ये नियम 19 जून से लागू हो चुके हैं. इसके तहत ट्रेन या रेलवे परिसर में उपद्रव या किसी भी तरह की अशांति फैलाने पर 1000 रुपये का जुर्माना लगेगा. नियम का उल्लंघन करने वाले संबंधित व्यक्ति को ट्रेन या रेलवे स्टेशन परिसर से बाहर निकाला जा सकता है. यहां तक क‍ि रेलवे अधिकारी ऐसे उपद्रवी यात्रियों का ट्रेन टिकट या रेलवे पास भी जब्त कर सकते हैं.

विज्ञापन

यात्रियों के लिए रेलवे की सलाह
रेलवे का यह फैसला ट्रेन में सफर करने वाले सह-यात्रियों, बुजुर्गों, बच्चों और मरीजों की सुविधा और शांति को ध्यान में रखकर लिया गया है. सफर के दौरान जब भी मोबाइल पर गाने सुनें या वीडियो देखें, हमेशा ईयरफोन या हेडफोन का इस्तेमाल करें और फोन पर सीमित व धीमी आवाज में बात करें.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola