Train Confirm Ticket Transfer Process: देशभर में लाखों लोग रोजाना ट्रेन से यात्रा करते हैं। कंफर्म टिकट पाने के लिए उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। खासकर जब बात त्योहार की आती है, तो ट्रेनों की टिकट के लिए काफी मारामारी होती है। कई बार ऐसा होता है कि जिसके पास कंफर्म टिकट होता है, उसका यात्रा करना किसी वजह से कैंसिल हो जाता है। ऐसे में, आप उस व्यक्ति की कंफर्म टिकट पर ट्रैवल कर सकते हैं।
इसे लेकर आईआरसीटीसी द्वारा नियम बनाया गया है। आप किसी और की कंफर्म ट्रेन टिकट पर आसानी से सफर तो कर सकते हैं लेकिन इससे पहले कुछ नियमों के बारे में जरूर जान लें।
कैसे ट्रांसफर करें किसी और की कंफर्म ट्रेन टिकट?
भारतीय रेलवे द्वारा चलाई जाने वाली ट्रेन का टिकट ट्रांसफर करने की प्रक्रिया बेहद आसान है। इसके लिए कंफर्म टिकट की एक कॉपी लेकर रिजर्वेशन काउंटर पर जाएं। यहां आपको जिसे टिकट ट्रांसफर करना है, उसके पहचान पत्र की जरूरत पड़ेगी। इसके साथ-साथ आपको बताना भी होगा कि जिसे कंफर्म टिकट ट्रांसफर किया जा रहा है, उसके साथ आपका क्या रिश्ता है। इस प्रोसेस में आपका पहचान पत्र भी मांगा जाता है। जांच होने के बाद आपका टिकट आपके फैमिली मेंबर को ट्रांसफर कर दिया जाएगा। हालांकि, आपको ट्रेन छूटने के 24 घंटे पहले ही टिकट ट्रांसफर के लिए आवेदन करना होगा।
यह भी पढ़ें: IRCTC ने निकाला MP का सस्ता टूर पैकेज, उज्जैन और ओंकारेश्वर के दर्शन करने का शानदार मौका
किस-किसके नाम पर ट्रांसफर कर सकते हैं अपना कंफर्म ट्रेन टिकट?
भारतीय रेलवे के नियमों के अनुसार, ट्रेन की कंफर्म टिकट पर सिर्फ भाई-बहन, माता-पिता पति-पत्नी या फिर बेटा-बेटी ही ट्रैवल कर सकते हैं। इसका मतलब साफ है कि आप अपने परिवार वालों के ही कंफर्म टिकट पर यात्रा कर सकते हैं। किसी अन्य व्यक्ति के टिकट पर यात्रा करना मुमकिन नहीं है। इसके अलावा, आपका कोई दोस्त या कजिन भी आपकी ट्रेन टिकट पर यात्रा नहीं कर सकता है।
संबंधित खबरें
धनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
8 hrs agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
8 hrs ago28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
1 day agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
1 day agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
1 day agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
1 day agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
2 days agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines