Indian Railway Complaint Numbers: देश की आधे से ज्यादा जनता ट्रेन से सफर करती है। रेल यात्रा करते हुए लोगों को कई तरह की दिक्कतें भी आती हैं। कभी कोच की गंदगी, कभी एसी डिब्बे में कंबल न होना, ठंडा खाना मिलना, तबियत का खराब हो जाना आदि। ऐसी दिक्कतों के लिए भारतीय रेलवे ने नंबर जारी किए हुए हैं।
- अगर रेल का डिब्बा गंदा पाया जाता है तो यात्री ‘क्लीन माई कोच हेल्पलाइन’ (58888) पर डायल करके कोच की सफाई की मांग कर सकते हैं। बस इसके लिए दिए गए नंबर के साथ पीएनआर नंबर एसएमएस करना होगा।
- लोग cleanmycoach.com वेबसाइट पर जाकर भी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इस पर आपको बस अपना PNR number और mobile number जैसी डिटेल्स डालनी होंगी।
- ट्रेन में सफर करते समय कोई घटना होने पर यात्री ‘रेलवे पुलिस हेल्पलाइन नंबर’ (1512) के जरिए चलती ट्रेन में शिकायत दर्ज करवा सकता है।
- देश के किसी भी शहर से शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है। कॉल संबंधित कंट्रोल रूम में उठाई जाएगी, जो नजदीकी पुलिस स्टेशन या ट्रेन में मौजूद पुलिसवालों को घटना की जानकारी देगा।
- रेल यात्रा करते समय या रेलवे परिसर में बच्चों से जुड़ी आपात स्थिति की रिपोर्ट करने के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन (1098) पर कॉल करके यात्री शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
- अगर ट्रेन में यात्रा करते हुए कंबल नहीं मिलता या खराब मिलता है तो 138 नंबर पर डायल करके शिकायत कर सकते हैं। इस तरह तुरंत मदद मुहैया करवाई जाएगी।
- 9717630982 पर SMS के जरिए सुझाव और शिकायतें भेजी जा सकती हैं। इसके लिए आप R-MITRA App भी डाउनलोड कर सकते हैं।
- अगर रेल यात्रा के दौरान किसी महिला को परेशानी या उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है तो वह 181 नंबर पर संपर्क कर सकती हैं।
सुरक्षा से जुड़ी जानकारी के लिए 1, मेडिकल इमरजेंसी के लिए 2 और ट्रेन एक्सीडेंट से जुड़ी सूचना के लिए यात्री को 3 दबाना होगा। इसके अलावा ट्रेन की शिकायत के लिए 4, आम शिकायतों के लिए 5, विजिलेंस से जुड़ी जानकारी के लिए 6 दबाएं। यात्री को एक ही नंबर पर कई तरह की शिकायतों और जानकारी की सुविधा मिलती है।
संबंधित खबरें
अदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
1 hr ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
7 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
9 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
10 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
10 hrs ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
12 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
12 hrs ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
15 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
15 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines