हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Train Cancelled: फरवरी-मार्च में रद्द रहेंगी ये ट्रेनें, देखें यहां List

भारतीय रेलवे ने मेंटेनेंस, ट्रैक अपग्रेड जैसे कारणों के चलते 25 फरवरी से 3 मार्च 2026 के बीच कई प्रमुख ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है. इनमें दिल्ली, यूपी, बिहार और बंगाल को जोड़ने वाली लंबी दूरी की ट्रेनें भी शामिल हैं.

विज्ञापन
फरवरी से मार्च के बीच कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं

Train Cancelled Update: अगर आप अक्‍सर ट्रेनों से सफर करते हैं और फरवरी के आखिरी हफ्ते या मार्च की शुरुआत में ट्रेन से यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके ल‍िए एक जरूरी खबर है. क्‍योंक‍ि कई ट्रेनों को अगले कुछ द‍िनों के ल‍िए कैंसल करने का फैसला क‍िया गया है. दरअसल, इंडियन रेलवे ने एक बड़ा फैसला लिया है, जिसके तहत आज यानी 25 फरवरी से 3 मार्च के बीच दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल रूट पर 24 जरूरी ट्रेनें कैंसिल कर दी गई हैं.

ये ट्रेनें कैंसिल की गई हैं:

ट्रेन नंबर 22198 वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी) – कोलकाता एक्सप्रेस 27 फरवरी तक कैंसिल कर दी गई है.

ट्रेन नंबर 12327/28 हावड़ा – देहरादून – हावड़ा (उपासना एक्सप्रेस) 27 और 28 फरवरी तक कैंसिल कर दी गई है.

विज्ञापन

ट्रेन नंबर 14003/04 मालदा टाउन – नई दिल्ली – मालदा टाउन एक्सप्रेस 26 और 28 फरवरी तक कैंसिल कर दी गई है.

ट्रेन नंबर 14523/24 बरौनी – अंबाला – बरौनी (हरिहर एक्सप्रेस) 24 और 26 फरवरी तक कैंसिल कर दी गई है.

विज्ञापन

ट्रेन नंबर 14617/18 अमृतसर – पूर्णिया कोर्ट – अमृतसर (जनसेवा एक्सप्रेस) 28 फरवरी और 2 मार्च तक कैंसिल कर दी गई है.

ट्रेन नंबर 15903/04 डिब्रूगढ़ – चंडीगढ़ – डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 27 फरवरी और 01 मार्च तक कैंसिल कर दी गई है.

विज्ञापन

ट्रेन नंबर 15619/20 गया – कामाख्या – गया एक्सप्रेस 23 और 24 फरवरी तक कैंसिल कर दी गई है.

ट्रेन नंबर 15621/22 कामाख्या – आनंद विहार – कामाख्या एक्सप्रेस 26 और 27 फरवरी तक कैंसिल कर दी गई है.

विज्ञापन

ट्रेन नंबर 12873/74 हटिया – आनंद विहार – हटिया एक्सप्रेस 26 और 27 फरवरी तक कैंसिल कर दी गई है.

ट्रेन नंबर 18103/04 टाटा – अमृतसर – टाटा एक्सप्रेस 25 और 27 फरवरी तक कैंसिल कर दी गई है.

विज्ञापन

ट्रेन नंबर 22197 कोलकाता – वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी) एक्सप्रेस 1 मार्च तक कैंसिल कर दी गई है.

ट्रेन नंबर 22857/58 संतरागाछी – आनंद विहार – संतरागाछी एक्सप्रेस 2-3 मार्च तक कैंसिल कर दी गई है.

विज्ञापन

क्‍यों कैंसल हुईं ट्रेनें
रेलवे ने बताया कि ट्रैक मेंटेनेंस, पुराने पुलों की मरम्मत, लाइन ब्लॉक और टेक्निकल अपग्रेड की वजह से कुछ ट्रेनों को कुछ समय के लिए कैंसिल किया गया है. इसका मतलब है कि देरी मौसम की वजह से नहीं, बल्कि इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार की वजह से हो रही है. अधिकारियों का कहना है कि यह कदम लंबे समय में यात्रियों के लिए फायदेमंद होगा. बेहतर ट्रैक, मजबूत पुल और अपग्रेडेड सिस्टम से ट्रेन का ऑपरेशन ज्‍यादा सुरक्षित और समय पर होगा. हालांकि रेलवे के इस कदम से अभी यात्रियों को परेशानी हो सकती है, लेकिन भविष्य में ट्रेन का ऑपरेशन ठीक से बनाए रखने के लिए यह बहुत जरूरी है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola