Train Cancelled: UP और उत्‍तराखंड की ये ट्रेनें जून तक कैंसिल, देखें ल‍िस्‍ट

Train Cancelled Alert: उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश रूट पर पुल के निर्माण कार्य के कारण, मई और जून तक कई जरूरी ट्रेनें कैंसिल कर दी गई हैं. रुद्रपुर समेत तराई क्षेत्र के यात्रियों को सलाह दी जाती है कि यात्रा करने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें.

train cancelled

यूपी और उत्‍तराखंड के रूट पर कई ट्रेनें कैंसल हो गई हैं

विज्ञापन

Train Cancelled Alert: देश भर में रोजाना लाखों यात्री ट्रेन से सफर करते हैं और बड़ी संख्या में लोग उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बीच यात्रा करते हैं. ऐसे में, रेल सेवा में थोड़ा सा भी बदलाव हजारों यात्रियों की योजनाओं को बिगाड़ सकता है. जम्मू तवी डिवीजन में चल रहे इंजीनियरिंग काम की वजह से ट्रेनों को कैंसिल करने की अवधि बढ़ा दी गई है.

PM Kisan 22th Installment: अगले 2 द‍िन में नहीं कराया ये काम तो अटक जाएगी क‍िस्‍त, नहीं म‍िलेंगे 2000 रुपये

विज्ञापन

ट्रेनें क्‍यों कैंसिल की गई हैं?

जम्मू तवी डिवीजन में पुलों पर काम चल रहा है. पुल नंबर 17, 163, 137 और 232 पर मरम्मत और ढांचे को मजबूत करने का काम हो रहा है. यह कोई रूटीन मरम्मत नहीं है, बल्कि एक बड़ा स्ट्रक्चरल अपग्रेड है. रेलवे का फोकस पहले सुरक्षा पर है, फिर सर्विस पर. नतीजतन, कई ट्रेनों को कैंसिल करने की अवधि बढ़ा दी गई है. इसका सीधा असर रुद्रपुर और पूरे तराई बेल्ट के यात्रियों पर पड़ रहा है. खासकर उन लोगों पर जो रोजाना या लंबी दूरी की यात्रा करते हैं. यात्रियों को बार-बार अपनी यात्रा की योजना बदलनी पड़ रही है. रेलवे ने एक एडवाइजरी जारी की है जिसमें असुविधा से बचने के लिए स्टेशन से निकलने से पहले ट्रेनों का लाइव स्टेटस चेक करने की सलाह दी गई है.

रद्द रहने वाली ट्रेनें (Cancelled Trains)
तराई रूट से गुजरने वाली कई ट्रेनों को मई और जून तक के लिए स्थगित कर दिया गया है. इसमें ट्रेन नंबर 12207 काठगोदाम-जम्मू तवी एक्सप्रेस भी शामिल है, जो 2 जून, 2026 तक रद्द रहेगी. वापसी की ट्रेन नंबर 12208 जम्मू तवी-काठगोदाम एक्सप्रेस 31 मई, 2026 तक रद्द रहेगी. इसी रूट पर, ट्रेन नंबर 12209 कानपुर सेंट्रल–काठगोदाम एक्सप्रेस 2 जून, 2026 तक नहीं चलेगी, जबकि ट्रेन नंबर 12210 काठगोदाम–कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस 1 जून 2026 तक कैंसिल रहेगी.

विज्ञापन

इसके अलावा, ट्रेन नंबर 14611 गाजीपुर सिटी-श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस 29 मई 2026 तक कैंसिल रहेगी और ट्रेन नंबर 14612 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस 28 मई 2026 तक कैंसिल रहेगी. मरम्मत कार्य के दौरान ये ट्रेनें जून तक कुछ विशेष दिनों में पूरी तरह बंद रहेंगी:

05331/05332: काठगोदाम-मुरादाबाद पैसेंजर स्पेशल
05363/05364: काठगोदाम-मुरादाबाद एक्सप्रेस स्पेशल
15043/15044: लखनऊ-काठगोदाम एक्सप्रेस (सप्ताह में कुछ दिन रद्द)
12091/12092: नैनीताल एक्सप्रेस (काठगोदाम-देहरादून जनशताब्दी)

विज्ञापन

यात्रियों के लिए जरूरी सलाह:
NTES ऐप का उपयोग:
यात्रा से पहले National Train Enquiry System (NTES) ऐप पर अपनी ट्रेन का Live Status जरूर चेक करें, क्योंकि यह ब्लॉक रोलिंग (बारी-बारी से) लिया जा रहा है.

रिफंड: अगर आपकी ट्रेन रेलवे द्वारा रद्द की गई है, तो आपको टिकट का 100% रिफंड मिलेगा. ऑनलाइन टिकट पर रिफंड अपने आप आ जाएगा, काउंटर टिकट के लिए स्टेशन जाना होगा.

विज्ञापन

अल्टरनेटिव: क्‍योंक‍ि रुद्रपुर और तराई क्षेत्र के लिए ट्रेनों की किल्लत रहेगी, आप यूपी रोडवेज या उत्तराखंड परिवहन की अतिरिक्त बसों का विकल्प देख सकते हैं जो मुरादाबाद और हल्द्वानी के बीच चलाई जा रही हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ