TRAI New Rules: इस डिजिटल की दुनिया में लोग अपने ज्यादा काम घर बैठे फोन के माध्यम से कर रहे हैं। सिम कार्ड, इंटरनेट कनेक्शन से लेकर ऑनलाइन सुविधा की मदद से लोगों के लिए कई काम आसान हो रहे हैं। सुविधा के बढ़ने के साथ-साथ लोगों के लिए परेशानियां भी बढ़ रही हैं। मिनटों में बैंक खाते से पैसे उड़ जाना या फोन में मौजूद जानकारी का चोरी होने जैसी समस्याएं ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के यूज करने पर लोगों को देखने को मिल रही है।
पिछले कुछ सालों में स्पैम कॉल्स, मैसेज और ऑनलाइन फ्रॉडस्टर्स की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (Telecom Regulatory Authority of India) की ओर से पहल की जा रही है, जिससे स्पैम पर रोक लगाया जा सकेगा।
Spam SMS और Frauds पर लगेगी रोक
TRAI की ओर से स्पैम नीति को संशोधित करने के बाद फैसला लिया गया है कि वो 1 सितंबर से स्पैम नियम लागू करेंगे। इसे लेकर TRAI ने पहले ही टेलीकॉम कंपनियों को आदेश दे दिया था कि वो स्पैम मैसेज कॉल्स पर रोक लगाने का काम शुरू कर दें।
31 अगस्त से लाखों फोन यूजर्स को होगी दिक्कत!
31 अगस्त के बाद से भारत में मोबाइल यूजर्स के लिए समस्या खड़ी हो सकती है। बैंक ओटीपी और डिलीवरी ओटीपी फेल हो सकते हैं। टेलीकॉम कंपनियों द्वारा आप तक SMS आने से पहले ही ब्लॉक कर दिया जाएगा। ट्राई का कहना है कि फर्जी मैसेज और उसमें आए लिंक से लोगों के डेटा को खतरा रहता है, जिससे बैंक खाते से पैसों का निकल जाने जैसे फ्रॉड भी शामिल हैं।
ये भी पढ़ें- TRAI के नए नियम से ब्लॉक होंगे SIM Card!
ट्राई ने टेलीकॉम कंपनी से फोन नंबरों को रजिस्टर्ड करने के लिए कहा है, जिससे फर्जी कॉल और SMS पर लगाम लगाई जा सके। 1 सितंबर के बाद अगर ऐसे नंबर से SMS आया जो ट्राई की सूची में रजिस्टर्ड नहीं है तो वो आप तक नहीं पहुंचेगा, उसे एक Spam SMS मानकर ब्लॉक किया जा सकता है। ऐसे में बैंक के ओटीपी, थर्ड पार्टी प्लेटफॉर्म में लॉगिन आदि भी शामिल है।
आंख बंद करके लोग करते हैं क्लिक
नए ट्राई स्पैम नियमों के आने के बाद फर्जी मैसेज पर रोकथाम किया जा सकेगा। दरअसल, कई लोग हैं जो बिना सोचे-समझे फोन पर आए मैसेज पर क्लिक कर देते हैं। अनजान मैसेज के जरिए आए लिंक पर क्लिक कर देते हैं, जो हैकर्स की चाल में से एक हो सकता है। ऐसे में डिवाइस से यूजर्स की जानकारी भी स्पैमर्स तक पहुंच सकती है।
ये भी पढ़ें- बैंक अकाउंट से कट जाएंगे पैसे पर नहीं आएगा SMS
संबंधित खबरें
धनतेरस से पहले सोना और चांदी के दामों में इजाफा, जानिए- क्या हैं नए रेट
3 hrs agoअदाणी ग्रुप खरीदेगा यूरोप की Evos B.V. कंपनी, 2.56 अरब यूरो में हुई डील
6 hrs agoअमूल के बाद अब नंदिनी का घी हुआ बेहद महंगा, 135 रुपये तक बढ़ा भाव
7 hrs ago2 दिन में सोना 6000 रुपये और चांदी 10,000 रुपये चढ़ी; देखें MCX के ताजा भाव
10 hrs agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
12 hrs agoसेंसेक्स में 1600 अंकों की बंपर छलांग, निफ्टी भी 24,300 के पार
13 hrs agoVisa सिस्टम होगा आसान, गृह मंत्रालय ने 70% तक घटाई फॉर्म की झंझट
14 hrs agoत्योहारों के बीच चीनी ने बिगाड़ा रसोई का बजट! 1 महीने में इतने बढ़े दाम
14 hrs agoGoogle में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
15 hrs agoसस्ता हो गया कच्चा तेल, पेट्रोल डीजल की नई रेट लिस्ट; चेक करें ताजा भाव
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines