TRAI New Rules for SMS Service: टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने फर्जी कॉल और मैसेज के खिलाफ अपनी मुहिम को और तेज कर दिया है। नए नियमों के अनुसार, टेलिकॉम कंपनियां 1 सितंबर से ऐसे किसी भी मैसेज को ट्रांसमिट नहीं कर सकेंगी जिनमें यूआरएल, ओटीटी लिंक या एपीके शामिल हों। इसके अलावा, ऐसे कॉलबैक नंबर्स को भी ब्लॉक कर दिया जाएगा जो टेलिकॉम कंपनियों की वाइटलिस्ट में रजिस्टर्ड नहीं हैं।
इस कदम का मकसद स्पैम, खासतौर पर फिशिंग मैसेज पर रोक लगाना है। हालांकि, इससे ग्राहकों को बैंक, फाइनेंशियल इंस्टीटूशन्स और ई-कॉमर्स कंपनियों से मैसेज प्राप्त करने में कुछ दिक्कतें हो सकती हैं।
क्यों है ये कदम जरूरी?
कहा जा रहा है कि ये कदम ग्राहकों को फर्जी मैसेज और स्कैम से बचाने में मदद करेगा। यह कंस्यूमर्स के बीच टेलिकॉम कंपनियों और अन्य सर्विस प्रोवाइडर्स के प्रति विश्वास बढ़ाएगा। यही नहीं ये कदम टेलीकॉम सेक्टर में और ज्यादा ट्रांसपेरेंसी और जवाबदेही लाएगा।
कैसे काम करेगा ये सिस्टम?
इस नए सिस्टम के तहत मैसेज भेजने वाली कंपनियों को अपने सभी मैसेज टेम्प्लेट और कंटेंट को टेलिकॉम कंपनियों के साथ रजिस्टर करना होगा। इसके बाद ही टेलिकॉम कंपनियां एक सिस्टम का इस्तेमाल करेंगी जो मैसेज के कंटेंट को स्कैन करेगा और यह फैसला लेगा कि वह रजिस्टर्ड टेम्प्लेट से मेल खाता है या नहीं। अगर कोई मैसेज रजिस्टर्ड टेम्प्लेट से मेल नहीं खाता है, तो उसे ब्लॉक कर दिया जाएगा।
परेशानी का करना पड़ सकता है सामना
इस बदलाव से शुरुआत में, ग्राहकों को कुछ सेवाओं में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। टेलिकॉम कंपनियों को नए सिस्टम को अपनाने में कुछ समय भी लग सकता है। यह कदम बैंक, फाइनेंशियल इंस्टीटूशन्स और ई-कॉमर्स कंपनियों के लिए कुछ चुनौतियां पैदा कर सकता है। हालांकि TRAI का ये कदम फर्जी मैसेज के खिलाफ लड़ाई में एक बड़ा कदम है। हालांकि, इसे पूरी तरह से लागू करने में कुछ समय लग सकता है।
ये भी पढ़ें : Airtel-VI छोड़िए! Jio 300 रुपये से कम में दे रहा है डेटा के साथ शानदार बेनिफिट्स
संबंधित खबरें
यूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 min agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
48 mins agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
1 hr agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
17 hrs agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
17 hrs agoबदल गए आधार अपडेट के नियम! जानें किन 5 सुविधाओं का आसानी से मिलेगा फायदा
18 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
18 hrs agoत्योहारों से पहले प्याज 89% तो कुकिंग ऑयल 12% उछला
19 hrs agoअगर 20000 है सैलरी, तो अब PF और EPS में कितने कटेंगे पैसे? जानें नए नियम
22 hrs agoमस्क के आरोपों के बाद रिलायंस के शेयर 2% से ज्यादा टूटे, डूबे 40000 करोड़
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines