TRAI Consultation Paper: देश के करोड़ों मोबाइल यूजर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। एक बार फिर से मोबाइल रिचार्ज सस्ता होने वाला है। इसके लिए दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है। Telecom Regulator के द्वारा इसके लिए कंसल्टेशन पेपर जारी किया गया है जिसमें टेलीकॉम इंडस्ट्री से संबंधित स्टेकहोल्डर से सिर्फ कॉलिंग और एसएमएस वाले प्लान को लेकर सुझाव मांगा गया है। आपको बता दें कि इस महीने की शुरुआत में सभी टेलीकॉम कंपनियों ने अपने रिचार्ज प्लान में बढ़ोतरी कर दी थी। TRAI के द्वारा सुझाव मंगाए जाने के बाद एक बार फिर से रिचार्ज प्लान सस्ता हो सकता है।
यह भी पढ़े : भारत के इस राज्य में होते तो नहीं चुकाना पड़ता टैक्स, जानें क्या है TAX Free होने की वजह?
TRAI के द्वारा टेलीकॉम कंज्यूमर प्रोटक्शन रेगुलेशन (TCPR) 2012 पर यह कंसल्टेशन पेपर जारी कर दिया गया है। इस कंसल्टेशन पेपर पर TRAI के द्वारा स्टेकहोल्डर से प्रतिक्रिया मांगी गई है। आपको बता दें कि यह कंसल्टेशन पेपर देश के करोड़ों मोबाइल यूजर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने ला सकता है। आपको बता दें कि मोबाइल रिचार्ज महंगा होने से देश के करोड़ों यूजर्स को काफी नुकसान हो रहा है।
TRAI ने कलर कोडिंग जारी करने का दिया प्रस्ताव:
JIO, Airtel, Vi के साथ ही साथ देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल के ज्यादातर बंडल टैरिफ प्लान में वॉइस और डाटा के साथ एसएमएस और OTT बेनिफिट दिए जाते हैं। TRAI के द्वारा अपने कंसल्टेशन पेपर में टेलीकॉम ऑपरेटरों को वाउचर की कलर कोडिंग जारी करने का प्रस्ताव दिया गया है।
यह भी पढ़े :BSNL Plan: 300 दिनों वाला सस्ता रिचार्ज प्लान, मिलेंगे ढेरों Benefits
ससस्ते हो सकते हैं रिचार्ज प्लान्स
TRAI के द्वारा टेलीकॉम कंपनियों से कंसल्टेशन पेपर में यह सवाल किया गया है कि क्या डिजिटल मीडियम में कलर कोडिंग सही कदम होगा? इसके लिए स्टेकहोल्डर से 16 अगस्त 2024 तक अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए कहा गया है। इसके बाद 23 अगस्त 2024 तक इसके खिलाफ काउंटर प्रतिक्रिया जारी किया जा सकता है। जानकारी के लिए बता दें कि TRAI के द्वारा कंसल्टेशन पेपर के जरिए सभी मुद्दों पर स्टेकहोल्डर्स की राय मांगी जाती है।
TRAI का कहना है कि ग्राहक लगातार आरोप लगा रहे हैं कि जिन प्लान्स कि उन्हें जरूरत नहीं है, टेलीकॉम कंपनियों के द्वारा वही प्लान लेने के लिए उन्हें मजबूर किया जा रहा है। कंसल्टेशन पेपर में सुझाव मांगा गया है कि क्या दूरसंचार उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम में सुधार किए जाने की जरूरत है? इसके साथ ही साथ एक नया टैरिफ प्लान को लॉन्च करने पर जोर दिया गया है।
संबंधित खबरें
Infosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
4 hrs agoGST काउंसिल बैठक में कारोबारियों को राहत, अफसरों की सीमित हुईं शक्तियां
9 hrs agoAmazon ने फिर की छंटनी, भारत में भी कर्मचारियों को नौकरी से निकाला
12 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज को बड़ी खुशखबरी, CareEdge ने रेटिंग बढ़ाकर AA की
13 hrs agoFIIs की भारी बिकवाली से लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स 350 अंक टूटा
15 hrs ago27 एकड़ का फार्महाउस और करोड़ों का बंगला, कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर
17 hrs agoडॉलर में कमाई करने वाले YouTubers हो जाएं Alert! लागू हुआ नया नियम
18 hrs agoGoogle Pay और PhonePe से निकलेगा PF का पैसा, जानें कब लागू होगा नया नियम
19 hrs agoRBI का बड़ा फैसला, शेड्यूल्ड बैंक की लिस्ट से बाहर हुआ Paytm पेमेंट्स बैंक
19 hrs agoRBI के रेपो रेट बढ़ाते ही शेयर बाजार क्यों हुआ धड़ाम? सेंसेक्स 500 अंक टूटा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines