India and ASEAN Trade: भारत और आसियान देशों के बीच व्यापारिक सहयोग लगातार बढ़ता जा रहा है। केंद्र सरकार ने शनिवार को घोषणा की कि चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-अक्टूबर की 6 माही के दौरान भारत का द्विपक्षीय व्यापार बढ़कर 73 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया है। आसियान भारत के प्रमुख व्यापार भागीदारों में से एक है। यह भारत के कुल वैश्विक व्यापार का 11 प्रतिशत है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2023-24 भारत आसियान के बीच द्विपक्षीय व्यापार 121 बिलियन डॉलर था।
आसियान भारत वस्तु व्यापार समझौता की छठी बैठक और एआईटीआईजीए समीक्षा पर नई दिल्ली में 15 से 22 नवंबर तक बैठक आयोजित हुई। इसमें 10 आसियान देशों के प्रतिनिधियों और नेताओं ने भाग लिया।
जकार्ता में होगी अगली बैठक
बैठक के दौरान आसियान प्रतिनिधियों ने थाईलैंड और इंडोनेशिया की टीमों के साथ द्विपक्षीय बैठक की। ताकि विशिष्ट देशों के बीच व्यापार के मुद्दों पर चर्चा की जा सके। मंत्रालय के बयान के अनुसार एआईटीआईजीए की समीक्षा बैठक आसियान क्षेत्र के साथ स्थायी तरीके से व्यापार बढ़ाने की दिशा में एक कदम होगा। बता दें कि इस समिति की अगली बैठक फरवरी 2025 में इंडोनेशिया के जकार्ता में होनी है।
ये भी पढ़ेंः पर्यटकों पर भारी पड़ रहा ‘सस्ता नशा’, लाओस में एक के बाद एक हुई मौतों ने उठाए सवाल
आसियान में ये देश शामिल
एआईटीआईजीए संयुक्त समिति को 8 उप समितियों का समर्थन प्राप्त है, ये सभी समितियां भारत आसियान के बीच व्यापार के विभिन्न पहलुओं पर बातचीत करने के लिए जिम्मेदार है। बता दें आसियान में कंबोडिया, ब्रुनेई, लाओस, इंडोनेशिया, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, थाइलैंड, सिंगापुर और वियतनाम शामिल है।
ये भी पढ़ेंः लंदन में अमेरिकी दूतावास के बाहर जोरदार धमाका, खाली कराया गया एयरपोर्ट
संबंधित खबरें
धनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
2 hrs agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
2 hrs ago28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
1 day agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
1 day agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
1 day agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
1 day agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
1 day agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines