Top 5 Scheme For Retirement Planning : अगर आप रिटायरमेंट के बाद अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करना चाहते हैं तो कई ऐसी स्कीम हैं जिनमें निवेश कर सकते हैं। कुछ स्कीम ऐसी हैं जिनमें रिटायरमेंट के बाद पेंशन भी मिलती है। इनमें सरकारी और निजी स्कीम मौजूद हैं। अगर इनमें आप अभी से निवेश करना शुरू कर देते हैं तो रिटायरमेंट के समय बहुत अच्छा फंड बना सकते हैं।
1. PPF
पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) में निवेश करके रिटायरमेंट के लिए बड़ा फंड इकट्ठा कर सकते हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें 500 रुपये से निवेश शुरू किया जा सकता है। इस स्कीम में अभी 7.1 फीसदी की दर से रिटर्न मिल रहा है। इस स्कीम में निवेश 15 साल की अवधि के लिए कर सकते हैं। इसमें एक साल में अधिकतम 1.50 लाख रुपये निवेश कर सकते हैं। इसमें निवेश करके आप इनकम टैक्स में छूट भी पा सकते हैं।
Retirement Schemes
2. SIP
SIP यानी Systematic Investment Plan एक ऐसी स्कीम है जो आपको रिटायरमेंट के समय करोड़पति बना सकती है। इसमें भी आप 500 रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं। हालांकि अगर आप इसमें 5000 रुपये 20 साल तक हर महीने निवेश करते हैं तो आप 1 करोड़ का फंड तैयार कर सकते हैं। यह फंड 12 फीसदी सालाना ब्याज की दर से तैयार होगा। साथ ही ध्यान रखें कि हर साल निवेश की जाने वाली रकम 10 फीसदी बढ़ाते जाएं।
3. SCSS
SCSS यानी Senior Citizen Savings Scheme में निवेश करके भी आप रिटारमेंट के लिए बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं। डाकघर की इस स्कीम में अभी 8.2 फीसदी की दर से रिटर्न मिल रहा है। इसमें आप 1000 रुपये से 30 लाख रुपये जमा कर सकते हैं। इसे एक मुश्त भी जमा किया जा सकता या हर महीने थोड़ी-थोड़ी रकम जमा कर सकते हैं। इसमें 5 साल की अवधि के दौरान ब्याज के रूप में मासिक आय मिलती है। इस स्कीम में निवेश करने पर आप इनकम टैक्स में 1.50 लाख रुपये तक की छूट भी ले सकते हैं।
4. MIS
यह भी डाकघर की योजना है। इसका नाम Monthly Income Scheme है। इसमें एकमुश्त रकम निवेश करने पर 5 साल तक हर महीने पेंशन मिलती है। 5 साल बाद जमा राशि वापस कर दी जाती है। जमा की गई रकम पर अभी 7.4 फीसदी ब्याज मिल रहा है। इस स्कीम में एक शख्स अधिकतम 9 लाख रुपये और दंपति 15 लाख रुपये निवेश कर सकते हैं। इसमें एक शख्स को अधिकतम 5550 रुपये और दंपति को अधिकतम 9250 रुपये हर महीने पेंशन के रूप में मिलते हैं।
यह भी पढ़ें : शेयर मार्केट में गिरावट के बाद भी 4 सरकारी कंपनियां दिखा रहीं दम, 6 महीने में कर दिया निवेशकों को मालामाल
5. APY
अटल पेंशन योजना (APY) भी रिटायरमेंट पर आर्थिक मदद के लिए एक अच्छी स्कीम है। इसमें 60 साल की उम्र के बाद 1000 रुपये से 5000 रुपये तक की पेंशन मिलती है। पेंशन की यह रकम इस बात पर निर्भर करती है कि आप इसमें अभी से कितनी रकम जमा करते हैं। इसके लिए किसी भी बैंक में जाकर अकाउंट खुलवाया जा सकता है।
संबंधित खबरें
दो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
1 hr agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
1 hr agoबदल गए आधार अपडेट के नियम! जानें किन 5 सुविधाओं का आसानी से मिलेगा फायदा
2 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
2 hrs agoत्योहारों से पहले प्याज 89% तो कुकिंग ऑयल 12% उछला
3 hrs agoअगर 20000 है सैलरी, तो अब PF और EPS में कितने कटेंगे पैसे? जानें नए नियम
6 hrs agoमस्क के आरोपों के बाद रिलायंस के शेयर 2% से ज्यादा टूटे, डूबे 40000 करोड़
6 hrs agoएलन मस्क की घटी संपत्ति, जेफ बेजोस बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स
8 hrs agoफ्लाइट टिकट हुई महंगी! टिकट पर लगेगा 1300 रुपये तक ज्यादा फ्यूल सरचार्ज
9 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines