Top 5 High Paying Jobs: भारत में लाखों लोग प्राइवेट सेक्टर में काम करते हैं। आने वाले समय में इस सेक्टर में लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में युवा भी इस सेक्टर में तेजी से बढ़ रहे हैं। मगर क्या आपने कभी सोचा है कि कौन से ऐसी जॉब है, जिसमें सबसे ज्यादा सैलरी दी जाती है। वैसे बहुत सी ऐसी जॉब है, जिसमें आपको अच्छी सैलरी मिल जाती है।
ऐसे में अगर आप एक ऐसी जॉब खोज रहे हैं, जिसमें आपको अच्छी सैलरी मिल सके तो हम आपके लिए इसका उपाय लाए है। इससे आपको अपने भविष्य की तैयारी करने में मदद मिल सकती है। इस लिस्ट में आईटी डायरेक्टर, डाटा साइंटिस्ट और कमर्शियल पायलट जैसे जॉब शामिल हैं। आइये इनकी सैलरी और अन्य डिटेल के बारे में जानते हैं।
डाटा साइंटिस्ट
बता दें कि डाटा साइंटिस्ट्स एक हाई प्रोफाइल जॉब है, जिसके लिए आपको खास पढ़ाई करनी पड़ती है। इस जॉब में आपको 3.9 लाख से लेकर 28 लाख तक का सैलरी पैकेज मिल सकता है। इस जॉब के लिए कई बड़ी कंपनियां माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, आईबीएम, एक्सेंचर, अमेजन लोगों को भर्ती करती है।
आईटी डायरेक्टर
अगर आप आईटी सेक्टर में काम करना चाहते हैं तो आईटी डायरेक्टर एक अच्छा ऑप्शन है। इसमें आपको अच्छी सैलरी मिलती है, जो 14 लाख से लेकर 99 लाख तक हो सकती है। इसके लिए आपको कंप्यूटर साइंस, आईटी, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में अपनी पोस्ट ग्रेजुएट पूरी करनी होगी। इस जॉब के लिए माइक्रोसॉफ्ट, एपल, गूगल, अमेजन जैसी कंपनियों हायर करती है।
jobs
यह भी पढ़ें- GST Rate Cut Off: इन प्रोडक्ट पर 5% हो सकता है जीएसटी, हाई-एंड रिस्ट वॉच और जूतों पर बढ़ेंगे रेट
प्रोडक्ट मैनेजर
सबसे ज्यादा सैलरी वाली जॉब में प्रोडक्ट मैनेजर की नौकरी गिनी जाती है। इसमें आपको प्रोडक्ट मेकिंग, लॉन्चिंग, मैनेजिंग, मार्केटिंग ,डिजाइन, सेल्स और स्ट्रेटजी जैसे काम करने पड़ सकते हैं। इस जॉब के लिए आपको मार्केटिंग, कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट होना जरूरी है। सैलरी की बात करें तो इसमें आपको सालाना 5.5 लाख से 38 लाख तक की सैलरी मिल सकती है।
कमर्शियल पायलट
ये भारत की टॉप पेइंग जॉब में से एक कमर्शियल पायलट की नौकरी है, इसमें 1.1 लाख से 84 लाख तक का सैलरी पैकेज मिल सकता है। कमर्शियल पायलट के लिए लोगों को अच्छी ट्रेनिंग लेनी पड़ती है। कमर्शियल पायलट की जॉब में प्री-फ्लाइट इंस्पेक्शन, फ्लाइट प्लानिंग, नेविगेशन, कम्युनिकेशन और लैंडिंग जैसे काम होते हैं।
इन्वेस्टमेंट बैंकर्स
इन्वेस्टमेंट बैंकर्स सुनने में ही काफी लग्जरी लगता है, ऐसे में इस जॉब का सैलरी पैकेज हाई होना आम बात है। अगर आप इस फील्ड में आने का फैसला कर रहे हैं तो आपको बैंकिंग से जुड़ी पढ़ाई करनी होगी। इस जॉब के लिए शुरुआती सैलरी 2 लाख की हो सकती है, लेकिन अगर आप अच्छा काम करते हैं तो आप सालाना 60 लाख के पैकेज पर भी काम कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
56 mins ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
1 hr agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
1 hr agoएक घर में दो गैस कनेक्शन मिल सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं नए नियम
2 hrs agoअदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
16 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
17 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
18 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
20 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
22 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines