अंबानी से लेकर टाटा, रिटर्न के मामले में इन शेयरों का कोई सानी नहीं

इन 3 शेयर को खरीद कर आप आज के साथ कल भी सेफ रख सकते हैं। साथ में रिटर्न भी धांसू मिल रहा है।

top 3 share, share news in hindi, bharti airtel, reliance, tata motors, business news in hindi,

Photo Credit: Google

Top 3 Share: दिवाली के खास मौके पर अगर आप भी कहीं निवेश करना चाहते हैं तो शेयर मार्केट से अच्छा रिटर्न आपको शायद ही कोई स्कीम दे पाए। अगर आप अच्छे शेयरों में इन्वेस्ट करेंगे तो फिर नुकसान होने के चांस काफी हद तक काम हो जाते हैं। इसलिए आज उन 3 शेयरों के बारे में बताते हैं, जो आपकी कमाई को साल भर के अंदर दोगुना करने का माद्दा रखते हैं।

भारती एयरटेल

भारती एयरटेल भारत में दूसरे नंबर की बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। जिओ के आने के बाद जहां दूसरी बड़ी कंपनियां धराशाही हो रही थीं, वहीं भारतीय एयरटेल ने खुद को ना सिर्फ संभाले रखा, बल्कि निवेशकों को पैसा भी बना कर दिया। पिछले 6 महीने में भारतीय एयरटेल ने 18 फीसदी का रिटर्न दिया है। साथ में गिरते हुए मार्केट का कंपनी पर ज्यादा प्रभाव देखने को नहीं मिला।

रिलायंस

दूसरी कंपनी है रिलायंस। मुकेश अंबानी की ये कंपनी हमेशा लंबे समय के इन्वेस्टर को मुनाफा कमा कर ही देती है। ये एक ऐसी भी कंपनी है जो शॉर्ट टर्म में भी बैंक से ज्यादा रिटर्न आपको दे देगी। पिछले 1 महीने में रिलायंस ने अपने निवेशकों को 15 फ़ीसदी का रिटर्न दिया है। इसलिए इस कंपनी के साथ कम से कम 1 साल का निवेश कर सकते हैं।

टाटा मोटर्स

टॉप 3 शेयर के बारे में बात कर रहे हैं और उसमें टाटा का नाम ना आए, ऐसा भला हो कैसे सकता है। टाटा ग्रुप की टाटा मोटर्स सभी की चहेती कंपनी बनी हुई है। जहां टाटा मोटर्स की गाड़ियां और ट्रक धूम मचा रहे हैं, जबरदस्त सेल आ रही है, वहीं दूसरी तरफ शेयर मार्केट में पिछले 6 महीने के अंदर 28.83 फीसदी का रिटर्न दिया है। तो ऐसे में पर आप इन तीन बड़ी कंपनी में पैसा लगाकर शेयर मार्केट की पिच पर अच्छा खासा खेल सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ