हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Top 10 Richest Countries: भारत बना दुन‍िया का चौथा सबसे अमीर देश, जापान को छोड़ा पीछे

वर्ल्ड बैंक ने 2026 में 6.5 प्रतिशत ग्रोथ का अनुमान लगाया है. मूडीज को उम्मीद है कि भारत 2026 में 6.4 प्रतिशत और 2027 में 6.5 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ सबसे तेजी से बढ़ने वाली G20 इकोनॉमी बना रहेगा.

विज्ञापन
भारत बना दुन‍िया का चौथा सबसे अमीर देश

4.18 ट्रिलियन डॉलर की GDP के साथ, भारत जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और अगले 2.5 से 3 सालों में जर्मनी को तीसरे स्थान से हटाने के लिए तैयार है. साल 2030 तक भारत की अनुमानित GDP 7.3 ट्रिलियन डॉलर होगी. सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के आधार पर अमेरिका और चीन दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाएं हैं.

यह भी पढ़ें: Gold Rate Today: सोने के दाम में एक बार फ‍िर तेजी, आज इतना महंगा हो गया सोना

भारत की GDP ग्रोथ

भारत की रियल GDP 2025-26 की दूसरी तिमाही में 8.2% बढ़ी, जो पहली तिमाही में 7.8% और पिछले फाइनेंशियल ईयर की चौथी तिमाही में 7.4% थी. इसमें कहा गया है कि ग्रोथ की गति ने और भी ज्‍यादा चौंकाया, 2025-26 की दूसरी तिमाही में GDP छह तिमाहियों के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई, जो लगातार ग्लोबल ट्रेड की अनिश्चितताओं के बीच भारत की मजबूती को दिखाता है.

विज्ञापन

वर्ल्ड बैंक ने 2026 में 6.5 प्रतिशत ग्रोथ का अनुमान लगाया है. मूडीज को उम्मीद है कि भारत 2026 में 6.4 प्रतिशत और 2027 में 6.5 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ सबसे तेजी से बढ़ने वाली G20 इकोनॉमी बना रहेगा.

यह भी पढ़ें : Income Tax ड‍िपार्टमेंट की बड़ी कार्रवाई, सीज क‍िया लखनऊ के लुलु मॉल का अकाउंट, जानें वजह

विज्ञापन

IMF ने 2025 के लिए अपने अनुमान को बढ़ाकर 6.6 प्रतिशत और 2026 के लिए 6.2 प्रतिशत कर दिया है. OECD ने 2025 में 6.7 प्रतिशत और 2026 में 6.2 प्रतिशत ग्रोथ का अनुमान लगाया है.

टॉप 10 अर्थव्‍यवस्‍था
अमेर‍िका
चीन
जर्मनी
भारत
जापान
यूके
फ्रांस
इटली
रूस
कनाडा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola