Bloomberg Billionaire Latest List: आज सोमवार को अमेरिकी बाजार में आई तूफानी तेजी ने टॉप 10 अरबपतियों की लिस्ट (top 10 richest billionaires) में भी खलबली मचा दी है. शेयर बाजार की तेज हवाओं ने टॉप 10 अरबपतियों की लिस्ट में कुछ नाम को पीछे धकेल दिया है तो कुछ ऊपर के पायदान पर पहुंच गए हैं.
इस आंधी में टेक बिलेनियर लैरी पेज की नेटवर्थ सोमवार को $8.7 बिलियन बढ़कर $255 बिलियन हो गई, जिसके बाद वह अमीरों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर आ गए हैं. बता दें कि लैरी पेज ने साल 1998 में सर्गेई ब्रिन के साथ मिलकर गूगल शुरू किया था.
यह भी पढ़ें – लाखों कमाएं या करोड़ों… भारत के इस एकमात्र राज्य में नहीं देना पड़ता टैक्स! जानिए क्यों
सोमवार को Google के शेयर 6 प्रतिशत से अधिक उछलकर $318.57 के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गए. लैरी पेज के दूसरे स्थान पर आने के बाद जेफ बेजोस चौथे से पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं और वॉरेन बफे ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के टॉप-10 से बाहर हो गए हैं. 1 अगस्त को $187.82 के निचले स्तर पर पहुंचने के बाद से अल्फाबेट के शेयर में 67% की तेजी आई है.
10 में से 9 की संपत्ति में इजाफा
बता दें कि सोमवार को सिर्फ लैरी पेज के नेटवर्थ में इजाफा नहीं दर्ज किया गया. बल्कि दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों में से 9 की संपत्ति में करीब 65 अरब डॉलर का उछाल आया है. जिन अरबपतियों की संपत्ति में इजाफा हुआ है, उनमें सभी टेक दुनिया से ताल्लुक रखते हैं और वे सभी अमेरिकी हैं.
यह भी पढ़ें – Gold Silver Rates Today: आज कितना गिरा या चढ़ा सोने चांदी का भाव, चेक करें यहां
टॉप 10 सबसे अमीरों की लिस्ट:
- एलन मस्क (अमेरिका) टेक्नोलॉजी- $441B
- लैरी पेज (अमेरिका) टेक्नोलॉजी- $272B
- लैरी एलिसन (अमेरिका) टेक्नोलॉजी – $257B
- सर्गेई ब्रिन (अमेरिका) टेक्नोलॉजी- $254B
- जेफ बेजोस (अमेरिका) टेक्नोलॉजी – $248B
- मार्क जुकरबर्ग (अमेरिका) टेक्नोलॉजी – $217B
- बर्नार्ड अर्नाल्ट (फ्रांस) कंज्यूमर – $195B
- स्टीव बाल्मर (अमेरिका) टेक्नोलॉजी – $165B
- जेन्सेन हुआंग (अमेरिका) टेक्नोलॉजी – $159B
- माइकल डेल (अमेरिका) टेक्नोलॉजी – $154B
- वॉरेन बफेट (अमेरिका) डायवर्सिफाइड – $153B
संबंधित खबरें
धनतेरस से पहले सोना और चांदी के दामों में इजाफा, जानिए- क्या हैं नए रेट
4 hrs agoअदाणी ग्रुप खरीदेगा यूरोप की Evos B.V. कंपनी, 2.56 अरब यूरो में हुई डील
6 hrs agoअमूल के बाद अब नंदिनी का घी हुआ बेहद महंगा, 135 रुपये तक बढ़ा भाव
7 hrs ago2 दिन में सोना 6000 रुपये और चांदी 10,000 रुपये चढ़ी; देखें MCX के ताजा भाव
11 hrs agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
12 hrs agoसेंसेक्स में 1600 अंकों की बंपर छलांग, निफ्टी भी 24,300 के पार
14 hrs agoVisa सिस्टम होगा आसान, गृह मंत्रालय ने 70% तक घटाई फॉर्म की झंझट
14 hrs agoत्योहारों के बीच चीनी ने बिगाड़ा रसोई का बजट! 1 महीने में इतने बढ़े दाम
15 hrs agoGoogle में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
16 hrs agoसस्ता हो गया कच्चा तेल, पेट्रोल डीजल की नई रेट लिस्ट; चेक करें ताजा भाव
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines