हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Top 10 दुनिया के सबसे शक्तिशाली शहर कौन से हैं, देखें रैंक‍िंग; जानें भारत का कौन सा शहर है इसमें शाम‍िल

विज्ञापन

Top 10 Most Powerful Cities 2025: आमतौर पर हम ताकत का अर्थ या तो पैसा समझते हैं या हथ‍ियार. लेक‍िन वास्‍तव में इसकी पर‍िभाषा स‍िर्फ पैसा और हथ‍ियार नहीं है. बल्‍क‍ि इसमें अर्थव्‍यवस्‍था,संस्‍कृत‍ि, इनोवेशन, कनेक्‍ट‍िव‍िटी और लोगों और ब‍िजनेस को आकर्ष‍ित करने की क्षमता भी शाम‍िल होती है.

ताकतवर देशों के बारे में आपने अक्‍सर पढ़ा और सुना होगा. लेक‍िन क्‍या आप दुन‍िया के सबसे शक्‍त‍िशाली शहरों के बारे में जानते हैं, जो पूरी दुन‍िया को प्रभाव‍ित करने की क्षमता रखते हैं. हाल ही में ग्‍लोबल पावर स‍िट‍ी इंडेक्‍स (Global Power City Index) जारी क‍िया है, ज‍िसमें दुन‍िया के उन शहरों का नाम है, जो इंफ्लुएंश‍ियल पावर रखते हैं.

इस देश के पास नहीं है एक भी सोने की खदान, फ‍िर है दुनिया के चौथे सबसे बड़े स्वर्ण भंडार का माल‍िक

विज्ञापन

लेटेस्‍ट आंकड़ों के अनुसार, लंदन 2025 के लिए दुनिया का सबसे आर्थिक रूप से प्रभावशाली शहर बनकर उभरा है, जिसने 85.49 का एग्रीगेट स्कोर म‍िला है. इसके सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी, न्यूयॉर्क ने 83.49 के स्कोर के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, जिससे वैश्विक आर्थिक महाशक्ति के रूप में उसकी निरंतर प्रमुखता द‍िखती है. तीसरे स्थान पर टोक्यो है, जो 82.59 के स्कोर के साथ दुनिया की सबसे बड़ी महानगरीय अर्थव्यवस्था का दावा करता है.

बढ़ सकती हैं कच्‍चे तेल की कीमत, क्‍या महंगा होने वाला है पेट्रोल-डीजल? भारत ने शुरू कर दी ये तैयारी

विज्ञापन

दुन‍िया के सबसे ताकतवर शहर (Most Powerful Cities in the World)

  1. लंदन
  2. न्यूयॉर्क
  3. टोक्यो
  4. पेरिस
  5. सिंगापुर
  6. सियोल
  7. एम्स्टर्डम
  8. दुबई
  9. बर्लिन
  10. मैड्रिड
  11. शंघाई
  12. कोपेनहेगन
  13. मेलबर्न
  14. स्टॉकहोम
  15. वियना
  16. बीजिंग
  17. सिडनी
  18. हांगकांग
  19. बार्सिलोना
  20. ज्यूरिख
  21. डबलिन
  22. लॉस एंजिल्स
  23. फ्रैंकफर्ट
  24. टोरंटो
  25. सैन फ्रांसिस्को
  26. ब्रुसेल्स
  27. शिकागो
  28. जिनेवा
  29. हेलसिंकी
  30. ताइपे
  31. मिलान
  32. इस्तांबु
  33. बोस्टन
  34. मास्को
  35. ओसाका
  36. वैंकूवर
  37. वाशिंगटन, डीसी
  38. तेल अवीव
  39. बैंकॉक
  40. साओ पाउलो

4 नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी; जानें रूट से लेकर टाइम और शेड्यूल तक सब कुछ यहां

विज्ञापन

ल‍िस्‍ट में नहीं भारत का नाम:
टॉप 10 में भारत का एक भी शहर नहीं है. हालांक‍ि सीईओ वर्ल्‍ड मैग्‍जीन की एक र‍िपोर्ट में नई द‍िल्‍ली को दुन‍िया के सबसे ताकतवर शहरों की सूची में 9वें स्‍थान पर रखा गया है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola