Largest Gold Producing Countries: सोना दुनिया भर की सबसे महंगी धातुओं में से एक है. इसकी चमकीली पीली चमक कभी धूमिल नहीं होती है. हजारों सालों से सोने को विलासिता और राजसी वैभव का प्रतीक माना जाता रहा है. सोना कला, मुद्रा और ख़ासकर आभूषणों का भी अभिन्न अंग रहा है. किसी देश में कितने सोने के खादान है, इससे उस देश की आर्थिक स्थिति का पता लगाया जा सकता है. आइये आपको बताते हैं कि दुनिया के वो 10 देश कौन से हैं, जो सबसे ज्यादा सोने का उत्पादन करते हैं.
किस जगह को कहा जाता है लैंड ऑफ गोल्ड?
घाना को लैंड ऑफ गोल्ड यानी सोने की भूमि कहा जाता है. यह जगह पश्चिम अफ्रीका में स्थित है. घाना ने अपने विविध स्वर्ण संसाधनों और फलते-फूलते व्यापार के कारण अरब व्यापारियों से यह उपाधि पाई है.
ऐदो काल के दौरान जापान के साडो आईलैंड को भी लैंड ऑफ गोल्ड कहा जाता था. क्योंकि तब ये जापान के कुल सोना उत्पादन का आधा हिस्सा प्रोड्यूस करता था. इंडोनेशिया में मौजूद गुमनामी के दर्द से गुजर रहे श्रीविजया शहर को भी एक समय आईलैंड ऑफ गोल्ड कहा जाता था. क्योंकि यहां सोने की बहुत बड़ी संपदा थी .
सबसे ज्यादा सोने का उत्पादन करने वाले देश (Top 10 Largest Gold Producing Countries)
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (World Gold Council) के अनुसार टॉप 10 में सबसे पहले स्थान पर चीन है. चीन में हाल ही में दुनिया का सबसे बड़ा सोने का खदान मिला है. आइये आपको बताते हैं कि टॉप 10 देशों में कौन से देश शुमार हैं.
1 चीन 380.2 टन
2 रूसी संघ 330 टन
3 ऑस्ट्रेलिया 284 टन
4 कनाडा 202.1 टन
5 अमेरिका 158.0 टन
6 घाना 140.6 टन
7 मेक्सिको 140.3 टन
8. इंडोनेशिया 140.1 टन
9 पेरू 136.9 टन
10 उज्बेकिस्तान 129.1 टन
संबंधित खबरें
14 साल बाद मिला जली हुई BMW कार के लिए 70.75 लाख रुपये का इंश्योरेंस क्लेम
57 mins agoदिवाली तक UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, NPCI ने दिया बड़ा अपडेट
4 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
7 hrs ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
7 hrs agoदुनिया में मंदी, भारत में तेजी! IMF ने बढ़ाकर 7% किया देश की GDP का अनुमान
9 hrs ago16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
11 hrs agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
23 hrs agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
1 day ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
1 day agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines