Top 10 Largest Gold Producing Countries: दुनिया के 10 सबसे बड़े सोना उत्पादक देश कौन से हैं?

सोने की कीमतें आसमान छू रही हैं. इसी बीच वर्ल्‍ड गोल्‍ड काउंस‍िल ने वैश्विक खनन आपूर्ति के 60% से अधिक के लिए ज‍िम्मेदार टॉप 10 उत्पादक देशों की पहचान की है. चीन इस सूची में सबसे आगे है, उसके बाद रूसी संघ और ऑस्ट्रेलिया का स्थान है.

GOLD (21)

Largest Gold Producing Countries: सोना दुनिया भर की सबसे महंगी धातुओं में से एक है. इसकी चमकीली पीली चमक कभी धूमिल नहीं होती है. हजारों सालों से सोने को विलासिता और राजसी वैभव का प्रतीक माना जाता रहा है. सोना कला, मुद्रा और ख़ासकर आभूषणों का भी अभिन्न अंग रहा है. क‍िसी देश में क‍ितने सोने के खादान है, इससे उस देश की आर्थ‍िक स्‍थ‍ित‍ि का पता लगाया जा सकता है. आइये आपको बताते हैं क‍ि दुन‍िया के वो 10 देश कौन से हैं, जो सबसे ज्‍यादा सोने का उत्‍पादन करते हैं.

विज्ञापन

किस जगह को कहा जाता है लैंड ऑफ गोल्‍ड?

विज्ञापन

घाना को लैंड ऑफ गोल्‍ड यानी सोने की भूमि कहा जाता है. यह जगह पश्चिम अफ्रीका में स्थित है. घाना ने अपने विविध स्वर्ण संसाधनों और फलते-फूलते व्यापार के कारण अरब व्यापारियों से यह उपाधि पाई है.

ऐदो काल के दौरान जापान के साडो आईलैंड को भी लैंड ऑफ गोल्‍ड कहा जाता था. क्‍योंक‍ि तब ये जापान के कुल सोना उत्‍पादन का आधा ह‍िस्‍सा प्रोड्यूस करता था. इंडोनेश‍िया में मौजूद गुमनामी के दर्द से गुजर रहे श्रीव‍िजया शहर को भी एक समय आईलैंड ऑफ गोल्‍ड कहा जाता था. क्‍योंक‍ि यहां सोने की बहुत बड़ी संपदा थी .

विज्ञापन

सबसे ज्‍यादा सोने का उत्‍पादन करने वाले देश (Top 10 Largest Gold Producing Countries)

वर्ल्‍ड गोल्‍ड काउंस‍िल (World Gold Council) के अनुसार टॉप 10 में सबसे पहले स्‍थान पर चीन है. चीन में हाल ही में दुन‍िया का सबसे बड़ा सोने का खदान म‍िला है. आइये आपको बताते हैं क‍ि टॉप 10 देशों में कौन से देश शुमार हैं.

विज्ञापन

1 चीन 380.2 टन

2 रूसी संघ 330 टन

विज्ञापन

3 ऑस्ट्रेलिया 284 टन

4 कनाडा 202.1 टन

विज्ञापन

5 अमेरिका 158.0 टन

6 घाना 140.6 टन

विज्ञापन

7 मेक्‍स‍िको 140.3 टन

8. इंडोनेशिया 140.1 टन

विज्ञापन

9 पेरू 136.9 टन

10 उज्‍बेकिस्तान 129.1 टन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ