Top 10 देशों के पास है सबसे ज्‍यादा सोना, ल‍िस्‍ट में कहां है भारत; देखें

Top 10 countries with the biggest gold reserves 2025: दुन‍ियाभर के देश सोने को र‍िवर्ज करते हैं. यानी स्‍वर्ण भंडार रखते हैं. लेक‍िन ऐसा क्‍यों क‍िया जाता है और वो कौन से देश हैं, ज‍िनके पास सबसे ज्‍यादा गोल्‍ड र‍िजर्व है, आइये जानते हैं.

gold reserve

क‍िस देश के पास सबसे ज्‍यादा सोने का र‍िजर्व है, जानें

Top 10 countries with biggest gold reserves: ऐसे माहौल में जब दुन‍िया भर में अन‍िश्‍च‍ितता और तनाव का माहौल है, तब पूरी दुन‍िया में गोल्‍ड र‍िजर्व का चलन बढ़ा है. केंद्रीय बैंकों ने प‍िछले कुछ द‍िनों में सोने में अपनी द‍िलचस्‍पी बढ़ाई है. ल‍िहाजा, सोने की कीमतों में उछाल भी देखा जा रहा है.

विज्ञापन

आइये आपको बताते हैं क‍ि दुन‍िया के वो 10 देश कौन से हैं, ज‍िनके पास सबसे ज्‍यादा गोल्‍ड र‍िजर्व है. और साथ ही ये भी जानते हैं क‍ि देश, अपने पास सोने का भंडारण क्‍यों करते हैं.

विज्ञापन

टॉप 10 देश, ज‍िनके पास सबसे ज्‍यादा है गोल्‍ड र‍िजर्व (Top 10 Country With Gold Reserves)

1. अमेरिका : 8,133.46 मीट्रिक टन

विज्ञापन

2. जर्मनी : 3,350.25 मीट्रिक टन

3. इटली : 2,451.9 मीट्रिक टन

विज्ञापन

4. फ्रांस : 2,437.0 मीट्रिक टन

5. रूस : 2,299 मीट्रिक टन

विज्ञापन

6. चीन : 1,948 मीट्रिक टन

7. स्विट्जरलैंड : 1,040.00 मीट्रिक टन

विज्ञापन

8. जापान : 845.97 मीट्रिक टन

9. भारत : 803.58 मीट्रिक टन

विज्ञापन

10. नीदरलैंड : 612.45 मीट्रिक टन

देश क्‍यों रखते हैं गोल्‍ड र‍िजर्व

विज्ञापन

आपने कुछ द‍िनों पहले ये खबर सुनी होगी क‍ि भारत के RBI व‍िदेशी बैंकों में रखे अपने सोने को भारत वापस लाया है. दरअसल, देश में गोल्‍ड का र‍िजर्व कई कारणों से करते हैं. यहां जान‍िये :

1. सोना, मुद्रा की तरह क‍िसी खास देश से जुड़ा नहीं होता है. ये हर देश में स्‍वीकार्य है, इसल‍िए सोना लंबी अवध‍ि तक क्रय शक्‍त‍ि देता है. ये गैर-फिएट और दुर्लभ है.

विज्ञापन

2. संकट के दौरान सोना तरलता देता है. जब विदेशी मुद्रा बाजार या सरकारी प्रतिभूति बाजार कमजोर हो जाते हैं, तब इसे तुरंत बेचा या गिरवी रखा जा सकता है. इस तुरंत पैसे में बदला जा सकता है.

3. सोना मौद्रिक स्थिरता को सहारा देने के लिए एक बैकस्टॉप के तौर पर काम करता है.

विज्ञापन

4. विदेशी मुद्रा भंडार की तरह विदेशी सरकार के प्रतिबंधों या बैंकिंग प्रणाली के संक्रमण के अधीन नहीं होता है.

5. लोन लेने में सोना मदद करता है. यानी क‍िसी देश के पास ज‍ितना अध‍िक सोना र‍िजर्व होगा, उसे व‍िदेशी कर्ज म‍िलने की उतनी ज्‍यादा उम्‍मीद रहती है.

विज्ञापन

6. कुछ देश सोने को राष्ट्रीय संपत्ति या रणनीतिक संपत्ति मानते हैं. ये संप्रभुता और स्वतंत्रता से जुड़ा होता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ