Tomatoes Price Hike: नवरात्रि पर दिल्ली में टमाटर की बढ़ती कीमतों से आम जनता की जेब पर असर पड़ने वाला है। टमाटर की कीमतों में मानसून के बाद बढ़ोतरी देखने को मिली। फिलहाल दिल्ली में सबसे महंगी सब्जियों में अब टमाटर का नाम भी शामिल हो चुका है। दिल्ली की सब्जी मंडियों में टमाटर की मांग बढ़ गई है, लेकिन कमी के कारण टमाटर के भाव बढ़ते जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, सब्जी मंडियों में हर रोज टमाटर की बहुत कम गाड़ियां उतारी जा रही है।
कितने में बिक रहा टमाटर?
मंडी में इस समय टमाटर थोक में 70 से 80 रुपये प्रति किलो में बेचा जा रहा है। वहीं, खुदरा मंडी में 100 से 120 रुपये किलो तक इसकी कीमत है। टमाटर की कीमत फिलहाल सेब से भी कहीं ज्यादा है। सेब को मंडी में 40 रुपये से 80 रुपये में बेचा जा रहा है। हालांकि सब्जी मंडी में लहसुन की कीमत कम हुई है। जहां पहले 300 रुपये प्रति किलो लहसुन बेचा जा रहा था अब वह 200 रुपये किलो में मिल रहा है।
ये भी पढ़ें: FD Rates: ये 5 बैंक दे रहे हैं Fixed Deposit पर 9% तक का ब्याज, निवेश पर मिलेगा तगड़ा रिटर्न
क्यों बढ़ रहे हैं दाम?
गाजीपुर सब्जी मंडी, ओखला सब्जी मंडी और आजादपुर सब्जी मंडी के साथ-साथ ज्यादातर मंडियों में टमाटर की सप्लाई कम होती जा रही है। इसके कारण लगातार दाम बढ़ रहे हैं। आजादपुर सब्जी मंडी के वेजिटेबल ट्रेडर्स एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी अनिल मल्होत्रा का कहना है कि पिछले साल टमाटर की रोजाना लगभग 35 से 40 गाड़ियां उतरती थीं, लेकिन अब 15 से 20 गाड़ियां ही आ रही हैं।
आम तौर पर घरों की लगभग सभी सब्जियों और सलाद में टमाटर का इस्तेमाल होता है। लेकिन जिस तरह से इसकी कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है उससे ये बहुत जल्द ही घरों के किचन से गायब हो जाएगा। दिल्ली की सब्जी मंडियों टमाटर की कीमत लगातार बढ़ रही है। टमाटर की बढ़ती कीमत से खरीदार के अलावा दुकानदार भी परेशान हैं, क्योंकि कीमतों के कारण लोग इसको खरीदने से कतरा रहे हैं।
ये भी पढ़ें: किस तरह भारत को नुकसान पहुंचा रही है इजराइल-ईरान की जंग? कारोबार के साथ कई मोर्चों पर बिगड़ रहे हालात
संबंधित खबरें
मोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
2 mins agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
6 mins agoRBI ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के फॉरेक्स नियमों में दी छूट, जानें नए नियम
38 mins agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
57 mins agoधनतेरस से 2 दिन पहले सोना 1.40 लाख के पार, चांदी 2 लाख पर; जानें आज का भाव
2 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
3 hrs agoनवंबर में जरूर निपटा लें यह 1 काम, वरना दिसंबर से रोक दी जाएगी पेंशन
3 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
6 hrs agoदिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम धड़ाम, जानें MCX के ताजा भाव
22 hrs agoSBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines