टमाटर की कीमतें 100 के पार, क्यों बढ़ रहे दाम? नवरात्रि में आसमान पर पहुंचे सब्जियों के रेट

Tomatoes Price Hike: दिल्ली में किचन से टमाटर गायब होने की कगार पर है, क्योंकि पिछले दिनों जितनी तेजी के साथ इसके भाव बढ़े हैं उससे अब ये आम आदमी की पहुंच से दूर हो सकता है।

tomatoes price hike

Tomatoes Price Hike: नवरात्रि पर दिल्ली में टमाटर की बढ़ती कीमतों से आम जनता की जेब पर असर पड़ने वाला है। टमाटर की कीमतों में मानसून के बाद बढ़ोतरी देखने को मिली। फिलहाल दिल्ली में सबसे महंगी सब्जियों में अब टमाटर का नाम भी शामिल हो चुका है। दिल्ली की सब्जी मंडियों में टमाटर की मांग बढ़ गई है, लेकिन कमी के कारण टमाटर के भाव बढ़ते जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, सब्जी मंडियों में हर रोज टमाटर की बहुत कम गाड़ियां उतारी जा रही है।

विज्ञापन

कितने में बिक रहा टमाटर?

मंडी में इस समय टमाटर थोक में 70 से 80 रुपये प्रति किलो में बेचा जा रहा है। वहीं, खुदरा मंडी में 100 से 120 रुपये किलो तक इसकी कीमत है। टमाटर की कीमत फिलहाल सेब से भी कहीं ज्यादा है। सेब को मंडी में 40 रुपये से 80 रुपये में बेचा जा रहा है। हालांकि सब्जी मंडी में लहसुन की कीमत कम हुई है। जहां पहले 300 रुपये प्रति किलो लहसुन बेचा जा रहा था अब वह 200 रुपये किलो में मिल रहा है।

विज्ञापन

क्यों बढ़ रहे हैं दाम?

गाजीपुर सब्जी मंडी, ओखला सब्जी मंडी और आजादपुर सब्जी मंडी के साथ-साथ ज्यादातर मंडियों में टमाटर की सप्लाई कम होती जा रही है। इसके कारण लगातार दाम बढ़ रहे हैं। आजादपुर सब्जी मंडी के वेजिटेबल ट्रेडर्स एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी अनिल मल्होत्रा का कहना है कि पिछले साल टमाटर की रोजाना लगभग 35 से 40 गाड़ियां उतरती थीं, लेकिन अब 15 से 20 गाड़ियां ही आ रही हैं।

विज्ञापन

आम तौर पर घरों की लगभग सभी सब्जियों और सलाद में टमाटर का इस्तेमाल होता है। लेकिन जिस तरह से इसकी कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है उससे ये बहुत जल्द ही घरों के किचन से गायब हो जाएगा। दिल्ली की सब्जी मंडियों टमाटर की कीमत लगातार बढ़ रही है। टमाटर की बढ़ती कीमत से खरीदार के अलावा दुकानदार भी परेशान हैं, क्योंकि कीमतों के कारण लोग इसको खरीदने से कतरा रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ