हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

टमाटर से उतरा महंगाई का 'खुमार', 250 से महज 3-5 रुपये पर आ गया भाव

विज्ञापन

Tomatoes Price Fall : अगस्त महीने में 200 रुपये प्रति किलो के पार बिकने वाला टमाटर अब लुढ़कर 3 से 5 रुपये प्रति किलो के स्तर पर आ गया है। आलम यह है कि किसान टमाटर को फेंकने या फिर पशुओं को खिलाने को मजबूर है।

महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश टमाटर के मुख्य उत्पादक राज्य हैं और यहां टमाटर की एक बार फिर बंपर पैदावार हुई है। अलम यह है कि करीब एक महीने पहले तक 200-250 रुपये प्रति किलो बिकने वाला टमाटर अब 3 से 5 रुपये प्रति किलो तक बिकने के लिए तैयार है लेकिन इसे खरीदार तक नहीं मिल रहे हैं।

अचानक टमाटर के दाम गिरने से किसानों की एक बार फिर से मुश्किलें बढ़ गई हैं। बंपर उत्पादने के बाद किसान औने-पौने दाम पर इसे बेचने या फिर फेंकने पर मजबूत हैं।

विज्ञापन

पुणे में टमाटर 5 रुपए तो कोल्हापुर में 2 से 3 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। वहीं, नासिक, पिंपलगांव और लासलगांव की थोक मंडियों में टमाटर की औसतन 90 रुपए प्रति क्रेट बिक रही है। यही टमाटर तकरीबन डेढ़ महीने पहले 2,000 रुपए प्रति कैरेट बिक रही थी। आपको बता दें कि एक क्रेट में 20 किलोग्राम टमाटर होता है।

बताया जा रहा है कि इस साल टमाटर के अचानक दाम बढ़ने से किसानों को काफी फायदा हुआ। टमाटर की खेती में मुनाफे को देखते हुए किसानों की इसके खेती बढ़ा दी। इसके कारण अचानक टमाटर का उत्पादन बढ़ गया और कीमतें घट गई है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- 7th Pay Commision : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 1 जुलाई से मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी

अलम यह है कि टमाटर के दाम इतने कम हो गए हैं कि किसानों के सामने लागत निकालना बड़ी चुनौती बन है। ऐसे में बड़े पैमाने पर किसान अपनी टमाटर की फसल को खेत में ही छोड़ने और सड़ने देने को मजबूर हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- आरबीआई ने एक और बैंक को किया बंद, जानें कैसे मिलेंगे आपके पैसे ?

और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola