Tomato Prices Hike: देश के विभिन्न राज्यों में अचानक टमाटर की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई है। मई में 20 रुपये प्रति किलोग्राम मिलने वाला टमाटर अचानक 80 से 100 रुपये प्रति किलोग्राम बेचा जा रहा है। सोमवार को बेंगलुरु में टमाटर की कीमत 100 रुपये प्रति किलोग्राम के पार हो गई, जबकि उत्तर प्रदेश के कानपुर में भी टमाटर की कीमतें बढ़ीं हैं। कानपुर के एक टमाटर विक्रेता का कहना है, “हम टमाटर 100 रुपये किलो बेच रहे हैं। बारिश के कारण कीमतें बढ़ गई हैं।”
भारी बारिश के कारण टमाटर के दाम बढ़े
दिल्ली के स्थानीय निवासी मोहम्मद राजू कहते हैं, “टमाटर 80 रुपये किलो बिक रहा है। पिछले दो-तीन दिनों में रेट अचानक बढ़ गया है। भारी बारिश के कारण कीमत में अचानक बढ़ोतरी हुई है। बारिश ने टमाटर की फसल को नष्ट कर दिया है।
दिल्ली की आजादपुर थोक मंडी में पिछले दो दिनों में टमाटर का रेट दोगुना हो गया है। एक टमाटर व्यापारी ने बताया कि कमी के कारण उन्हें उत्तर प्रदेश और हरियाणा से टमाटर नहीं मिल रहे हैं और अब वे आपूर्ति के लिए बेंगलुरु पर निर्भर हैं।
बेंगलुरु की निवासी पारुल कहती हैं, “पिछले हफ्ते टमाटर की कीमत 40-50 रुपये किलो के बीच थी। इस हफ्ते कीमत 100 रुपये किलो है। यह अचानक बढ़ गई है। अन्य सब्जियों की कीमतें भी बढ़ीं हैं।” तेलंगाना के विक्रेताओं का भी कहना है कि बारिश के कारण हैदराबाद में टमाटर की कीमतें बढ़ीं हैं।
प्याज और आलू के भाव भी छू रहे आसमान
प्याज और आलू के अलावा अन्य सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। एक किलो बीन्स की कीमत 120 से 140 रुपये के बीच है। गाजर की कुछ किस्मों की कीमतें 100 रुपये के आंकड़े को छू रही है और शिमला मिर्च प्रति किलोग्राम 80 रुपये प्रति किलोग्राम को पार कर गई है। सब्जियों के अलावा, अंडे की कीमतों में भी इजाफा हुआ है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सब्जियों की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण होटलों के मेनू में शामिल सब्जियों की भी कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना है। ब्रुहट बेंगलुरु होटल्स एसोसिएशन (BBHA) ने कहा है कि अगर सब्जियों की कीमत बढ़ती है तो मेनू पर मूल्य वृद्धि अनिवार्य है।
संबंधित खबरें
Jio IPO में निवेश का आखिरी मौका, जानें इन्वेस्टमेंट और आवेदन का तरीका
3 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
5 hrs agoअदाणी टोटल गैस का दूसरी तिमाही में 34% बढ़ा राजस्व
5 hrs agoभारत में दुबई से भी सस्ता बिक रहा है पेट्रोल-डीजल? आंकड़ों ने किया हैरान
9 hrs agoदूसरी तिमाही में 145% बढ़ा अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का मुनाफा
9 hrs ago$111 के पार पहुंचा कच्चा तेल, बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल की टेंशन
12 hrs agoअब ट्रेन में मिलेगा चार्जर और दवा, रेलवे ने ब्लिंकिट के साथ शुरू की नई सेवा
14 hrs agoपहले ही दिन 3 गुना से ज्यादा भरा Jio का IPO, 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा मौका
15 hrs agoकेंद्रीय कर्मचारियों के डीए का इंतजार बढ़ा, जानें कब होगा 3% बढ़ोतरी का ऐलान
18 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines