Tomato Prices Hike: अचानक क्यों बढ़ गए टमाटर के दाम, जानें बेंगलुरु-दिल्ली में क्या है रेट?

Tomato Prices Hike, Tomato price increased, Tomato supply, Tomato costlier, tomatoes price, tomato rate, tomatoes price per kg

Tomato Prices Hike: देश के विभिन्न राज्यों में अचानक टमाटर की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई है। मई में 20 रुपये प्रति किलोग्राम मिलने वाला टमाटर अचानक 80 से 100 रुपये प्रति किलोग्राम बेचा जा रहा है। सोमवार को  बेंगलुरु में टमाटर की कीमत 100 रुपये प्रति किलोग्राम के पार हो गई, जबकि उत्तर प्रदेश के कानपुर में भी टमाटर की कीमतें बढ़ीं हैं। कानपुर के एक टमाटर विक्रेता का कहना है, “हम टमाटर 100 रुपये किलो बेच रहे हैं। बारिश के कारण कीमतें बढ़ गई हैं।”

भारी बारिश के कारण टमाटर के दाम बढ़े

दिल्ली के स्थानीय निवासी मोहम्मद राजू कहते हैं, “टमाटर 80 रुपये किलो बिक रहा है। पिछले दो-तीन दिनों में रेट अचानक बढ़ गया है। भारी बारिश के कारण कीमत में अचानक बढ़ोतरी हुई है। बारिश ने टमाटर की फसल को नष्ट कर दिया है।

दिल्ली की आजादपुर थोक मंडी में पिछले दो दिनों में टमाटर का रेट दोगुना हो गया है। एक टमाटर व्यापारी ने बताया कि कमी के कारण उन्हें उत्तर प्रदेश और हरियाणा से टमाटर नहीं मिल रहे हैं और अब वे आपूर्ति के लिए बेंगलुरु पर निर्भर हैं।

बेंगलुरु की निवासी पारुल कहती हैं, “पिछले हफ्ते टमाटर की कीमत 40-50 रुपये किलो के बीच थी। इस हफ्ते कीमत 100 रुपये किलो है। यह अचानक बढ़ गई है। अन्य सब्जियों की कीमतें भी बढ़ीं हैं।” तेलंगाना के विक्रेताओं का भी कहना है कि बारिश के कारण हैदराबाद में टमाटर की कीमतें बढ़ीं हैं।

प्याज और आलू के भाव भी छू रहे आसमान

प्याज और आलू के अलावा अन्य सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। एक किलो बीन्स की कीमत 120 से 140 रुपये के बीच है। गाजर की कुछ किस्मों की कीमतें 100 रुपये के आंकड़े को छू रही है और शिमला मिर्च प्रति किलोग्राम 80 रुपये प्रति किलोग्राम को पार कर गई है। सब्जियों के अलावा, अंडे की कीमतों में भी इजाफा हुआ है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सब्जियों की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण होटलों के मेनू में शामिल सब्जियों की भी कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना है। ब्रुहट बेंगलुरु होटल्स एसोसिएशन (BBHA) ने कहा है कि अगर सब्जियों की कीमत बढ़ती है तो मेनू पर मूल्य वृद्धि अनिवार्य है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ