Toll Tax Hike: लोकसभा चुनाव 2024 के रिजल्ट की घोषणा 4 जून को होनी है, लेकिन इससे पहले ही आम आदमी की कमर तोड़ने के लिए महंगाई आड़े आ गई है। अमूल दूध की कीमतों में 2 रुपये की बढ़ोतरी हो गई है। जबकि, सड़क पर सफर करना भी अब महंगा हो गया है। दरअसल, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा टोल टैक्स के रेट बढ़ा दिए गए हैं। पिछले महीनों से आ रही टोल टैक्स बढ़ने की खबरों पर अब ठप्पा लग चुका है। ऐसे में देश की आम जनता को बड़ा झटका लगा है। देश भर में टोल टैक्स के रेट में 5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो गई है। आज यानी 3 जून से टोल टैक्स के नए रेट लागू हो गए हैं।
चुनाव के कारण नहीं बढ़ा था टोल टैक्स
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अनुसार टोल टैक्स को पहले ही बढ़ाने का फैसला ले लिया गया था, लेकिन चुनाव (Lok Sabha Election 2024) को देखते हुए इस पर रोक लगा दी गई थी। 1 अप्रैल 2024 से टोल टैक्स के रेट बढ़ने वाले थे, लेकिन इसे टाल दिया गया था। वहीं, देशभर में सभी जगह लोकसभा चुनाव की वोटिंग हो जाने के बाद टोल टैक्स की कीमत में 5 प्रतिशत तक बढ़ोतरी कर दी गई और इन नए टैक्स रेट को 3 जून 2024 से सभी के लिए लागू कर दिया गया।
करीब 855 यूजर फीस बेस्ड प्लाजा के लिए बढ़ा टोल टैक्स
NHAI के मुताबिक टोल टैक्स की नई दरें 3 जून से लागू होंगी। देश में नेशनल हाईवे नेटवर्क पर करीब 855 टोल टैक्स प्लाजा मौजूद हैं, जिनके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग फीस नियम 2008 के तहत चार्ज लिया जाता है। करीब 855 टोल टैक्स प्लाजा में करीब 675 पब्लिक फंड और 180 रियायतकर्ताओं (Concessionaires) शामिल हैं।
ये भी पढ़ें- Amul Milk Price Hike: 2 रुपये महंगा हुआ अमूल दूध
क्या है टोल टैक्स?
आपको जानकारी के लिए बता दें कि टोल टैक्स एक ऐसा चार्ज है जिसे वाहन चालकों द्वारा कुछ हाईवे पर लिया जाता है। स्टेट हाईवे, नेशनल हाईवे और इंटरस्टेट एक्सप्रेस पर इसे वाहन चालकों द्वारा लिया जाता है। बता दें कि चार पहिया की तुलना में दोपहिया वाहनों पर टोल टैक्स कम है।
ये भी पढ़ें- महंगा हो गया Toll Tax, जानें जेब पर कितना पड़ेगा असर?
संबंधित खबरें
भारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
10 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
22 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
1 day agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
1 day agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
1 day agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
1 day agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
1 day agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
1 day agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines