हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

बड़ी राहत! नहीं बढ़ेगा Toll Tax, NHAI ने वापस लिया फैसला

Toll Tax Hike Cancelled : NHAI ने 1 अप्रैल यानी आज से देश भर में राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स में बढ़ोतरी वाले अपने फैसले को वापस ले लिया है। आइए जानते हैं इसकी क्या वजह है।

विज्ञापन
केंद्र सरकार को उम्मीद है कि नया टोल कलेक्शन सिस्टम आने के बाद टोल प्लाजा पर लंबी लाइनें कम होंगी। फाइल फोटो

Toll Tax Hike Cancelled: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यानी एनएचएआई ने 1 अप्रैल सोमवार से देश भर में राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स में बढ़ोतरी के अपने फैसले को वापस ले लिया है। मीडिया की एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है। जानकारी के मुताबिक इस रोलबैक के संबंध में सभी प्रोजेक्ट डायरेक्टर्स को सूचित कर दिया गया है। NHAI (कानपुर) के परियोजना निदेशक प्रशांत दुबे ने बताया कि मौजूदा टोल दरें प्रभावी रहेंगी।

टोल टैक्स में नहीं हुआ बदलाव

बता दें कि यह एनएचएआई द्वारा टोल दरें बढ़ाने के फैसले के कुछ ही दिन बाद आया है। रविवार रात करीब 9 बजे एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर (बरेली) की ओर से इसे लेकर एक पत्र भी जारी किया गया है कि अगले आदेश तक टोल दरें बदली नहीं जाएंगी। आगरा और उत्तर प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में तैनात एनएचएआई अधिकारियों ने भी इसकी पुष्टि की है कि फिलहाल टोल दरों में कोई बदलाव नहीं होगा।

ये भी पढ़ें- PAN-Aadhaar Link: पैन कार्ड से आधार नंबर करना है लिंक? 

विज्ञापन

क्या इस वजह से नहीं बढ़ा टोल टैक्स?

हालांकि दूसरी तरफ कहा जा रहा है कि यूपीएसआरटीसी के सार्वजनिक परिवहन एजेंसी को टोल दरों में संशोधन के लिए एनएचएआई से कोई आदेश नहीं मिला है। इसलिए बस किराये पर सरचार्ज में कोई बदलाव लागू नहीं किया जाएगा। अटकलें हैं कि देश भर में आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण टोल शुल्क बढ़ाने का निर्णय टाल दिया गया है।

फास्टैग केवाईसी भी जरूरी

वहीं हालिया निर्देशों के मुताबिक जिन भी फास्टैग यूजर्स ने केवाईसी डिटेल्स अपडेट नहीं करवाए हैं उनका आज यानी 1 अप्रैल से फास्टैग अकाउंट और डिवाइस अमान्य घोषित कर दिया जाएगा। सभी फास्टैग यूजर्स के लिए फास्टैग केवाईसी जरूरी है। अगर आपने भी अभी तक केवाईसी नहीं करवाई है तो बैंक खाते से फास्टैग को डीएक्टिवेट कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola