हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Is Bank Open Today: बैंक आज खुले या बंद हैं? RBI ने कई शहरों में घोष‍ित की छुट्टी

Today Bank Holiday: आज 15 जनवरी को कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे. इसलिए, अगर आप कल बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले बैंक छुट्टियों के बारे में जरूर जान लें. आइए जानते हैं कि 15 जनवरी को किन जगहों पर और क्यों बैंक बंद रहेंगे.

विज्ञापन
जानें आज कहां-कहां बैंक बंद हैं

Today Bank Holiday: कई जगहों पर आज मकर संक्रांत‍ि का त्‍योहार मनाया जा रहा है, ज‍िसकी वजह से कई प्रदेशों में बैंकों की छुट्टी दी गई है. हालांक‍ि बैंक में अलग-अलग शहरों में अलग-अलग कारणों से छुट्टियां होंगी. इसलिए, अगर आप इस महीने कभी भी बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको अपनी यात्रा प्लान करने से पहले अपने शहर में बैंक छुट्टियों के बारे में जान लेना चाहिए.

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) पहले से ही बैंक छुट्टियों की एक लिस्ट जारी करता है, जिसमें बताया जाता है कि किन दिनों और किन शहरों में किन कारणों से बैंक बंद रहेंगे. इसलिए, किसी भी दिन बैंक जाने से पहले, RBI की बैंक हॉलिडे लिस्ट जरूर चेक करें और फिर अपनी यात्रा प्लान करें. आज 15 जनवरी की बात करें तो, कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे. आइए जानते हैं कि 15 जनवरी को बैंक कहां और क्यों बंद हैं:

यह भी पढ़ें : PF पेंशनर्स के लिए खुशखबरी.. घर बैठे मिलेगा लाइफ सर्टिफिकेट

विज्ञापन

इन राज्यों में आज बैंक बंद हैं:
उत्तर प्रदेश: मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में (लखनऊ और कानपुर सहित पूरे राज्य में)

  • महाराष्ट्र: मुंबई (BMC), पुणे, नागपुर और अन्य शहरों में नगर निगम चुनावों के कारण सार्वजनिक अवकाश है.
  • तमिलनाडु: पोंगल के मुख्य उत्सव के कारण
  • कर्नाटक: उत्तरायण पुण्यकाल/मकर संक्रांति के कारण
  • आंध्र प्रदेश और तेलंगाना: संक्रांति और कनुमा उत्सवों के कारण
  • सिक्किम: माघे संक्रांति के अवसर पर

इन बड़े शहरों में बैंक आज बंद रहेंगे:
मुंबई, लखनऊ, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, नागपुर, बेलापुर, गंगटोक और विजयवाड़ा

विज्ञापन

दिल्ली, बिहार और मध्य प्रदेश इन राज्यों में आज बैंक खुले रहेंगे. यहां 14 जनवरी को मुख्य उत्सव मनाया जा चुका है या सामान्य कार्य दिवस है.

डिजिटल सेवाएं:
भले ही कुछ राज्‍यों में आज बैंकों की ब्रांच बंद रहेगी, लेक‍िन इसके बावजूद UPI, ATM, मोबाइल बैंकिंग और नेट बैंकिंग सेवाएं 24×7 चालू रहेंगी. आप आज ऑनलाइन बैंक‍िंग की मदद से ट्रांजेक्‍शन कर सकते हैं.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola