Company Registration : बिजनेस शुरू करने के कई तरीके हो सकते हैं। कोई साधारण शॉप खोलकर बिजनेस कर सकता है तो कोई कंपनी बनाकर। वैसे कंपनी बनाकर बिजनेस करना बेहतर होता है। इससे सरकार की कई स्कीम का लाभ उठाया जा सकता है। वहीं बिजनेस को विदेश में भी ले जाना आसान होता है। जब बात कंपनी बनाने की आती है तो एक्सपर्ट Private Limited Company बनाकर बिजनेस करने की सलाह देते हैं। Private Limited Company का कानूनी रूप से एक स्वतंत्र अस्तित्व होता है जिसका Ministry of Corporate Affairs (MCA) में रजिस्ट्रेशन किया जाता है।
ये हैं खासियतें
- Private Limited Company बनाकर आप अपने बिजनेस को न केवल बड़े स्तर पर ले जा सकते हैं बल्कि विदेश में भी कारोबार करना आसान होता है।
- बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए अगर लोन की जरूरत पड़े तो बैंक से लोन लेना आसान हो जाता है।
- Liability सीमित होती है। साथ ही कंपनी को स्कैल करना आसान होता है।
- 100% प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) की अनुमति है।
2 सदस्य ही हैं काफी
Private Limited Company बनाने के लिए कम से कम 2 सदस्य और ज्यादा से ज्यादा 200 सदस्यों की जरूरत पड़ती है। अगर डायरेक्टर की बात करें तो इनकी संख्या कम से कम 2 और ज्यादा से ज्यादा 15 हो सकती है। इसके अलावा 2 से 200 तक शेयरहोल्डर हो सकते हैं।
इन डॉक्यूमेंट की पड़ती है जरूरत
Private Limited Company बनाने में कई तरह के डॉक्यूमेंट की जरूरत पड़ती है। इनमें ये प्रमुख हैं:
- कंपनी बनाने में जो लोग शामिल होंगे उनके PAN कार्ड और आधार कार्ड की कॉपी।
- जिस पते पर कंपनी का रजिस्ट्रेशन कराया जाना है, उसका सर्टिफिकेट।
- किराए की जमीन/घर है तो मालिक की ओर से जारी नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट।
- अन्य डॉक्यूमेंट के बारे में जानने के लिए ऑफिशल वेबसाइट mca.gov.in पर जाएं।
ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन
कंपनी का रजिस्ट्रेशन कराने की प्रक्रिया काफी आसान और सुविधाजनक है। डॉक्यूमेंट पूरे होने के बाद इसका रजिस्ट्रेशन घर बैठे ऑनलाइन किया जा सकता है। कंपनी बनाने के लिए Ministry of Corporate Affairs की ऑफिशियल वेबसाइट mca.gov.in पर जाएं। यहां ऊपर राइट साइड में लिखे Sign In/Sign Up पर जाकर खुद को रजिस्टर करें। इसके बाद MCA Services पर क्लिक करें और Company Services पर जाएं। यहां बताई गई प्रक्रिया को पूरा करें। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी होने में 20 दिन लग सकते हैं। इसमें 2000 से 3000 रुपये तक खर्च हो सकते हैं।
संबंधित खबरें
अदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
10 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
11 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
12 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
14 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
15 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
16 hrs ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
17 hrs agoFD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
18 hrs agoगुजरात के पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर हुई 443%, 2021 से मिलेगा एरियर
18 hrs agoदेश भर में LPG हड़ताल की चेतावनी, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दिया 1 महीने का समय
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines