Tina Ambani Net Worth: 80 के दशक की सुपरहिट एक्ट्रेस टीना मुनीम अंबानी (Tina Ambani) ने कम समय में ही एक्टिंग करियर में वो नाम कमाया जिसके लिए लोग सालों साल मेहनत करते हैं। टीना ने अनिल अंबानी से शादी करने से पहले ही ग्लैमर की दुनिया को अलविदा कह दिया था। न सिर्फ एक्टिंग की दुनिया में बल्कि टीना ने बतौर सोशल वर्कर भी अपनी एक अलग पहचान बनाई। बेशक टीना ने एक्टिंग की दुनिया को गुड बाय कह दिया हो लेकिन कमाई के मामले में वो किसी से कम नहीं हैं। आज उनके बर्थडे के मौके जानते हैं कि कितनी अमीर हैं टीना और एंटीलिया से कम नहीं उनका घर।
कितनी है टीना अंबानी की नेटवर्थ
टीना अंबानी ने एक्टिंग की दुनिया बेशक छोड़ दी हो लेकिन वो काफी लग्जरी लाइफ जीती हैं। उनकी नेटवर्थ की बात करें तो टीना की संपत्ति टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, 2331 करोड़ है। वहीं वो लग्जरी लाइफ जीती हैं और उनके घर में सभी तरह की सुविधाएं हैं, जो रॉयल्टी को दर्शाती है। उनके पास प्राइवेट जेट है और महंगी गाड़ियों की भी लंबी लाइन है। रिपोर्ट्स के अनुसार अनिल अंबानी की पत्नी के पास रोल्स रॉयस फैंटम (कीमत 3.5 करोड़ रुपये), दूसरी ऑडी क्यू7 (कीमत लगभग 88 लाख रुपये), तीसरी मर्सिडीज GLK350 (कीमत लगभग 77 लाख रुपये) भी है।
यह भी पढ़ें: हीरोइन बनते ही महाकुंभ गर्ल मोनालिसा कितनी चेंज, जानें वायरल वीडियो का सच
एंटीलिया से कम नहीं टीना का घर
टीना अंबानी का घर उनके जेठ-जेठानी मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के घर एंटीलिया से कम सुंदर नहीं है। 5000 करोड़ के घर में टीना अपने परिवार के साथ रहती हैं। टीना अंबानी का घर 17 मंजिला है, जिसका नाम ‘एडोब’ (Adobe) है। टीना का ये घर 10 हजार स्कवैर फिट में फैला हुआ है, जो कई लग्जरी सुविधाओं से लैस है। जान लें कि उनका घर एशिया के सबसे महंगे घरों में दूसरे नंबर पर आता है, जबकि पहले नंबर पर मुकेश अंबानी का घर एंटीलिया आता है।
कहां है टीना अनिल अंबानी का आशियाना
ये भी जान लें कि टीना अंबानी का ये आलीशान घर बांद्रा में पाली हिल में नरगिस दत्त रोड पर है। इस रोड पर ही कई दिग्गज सेलिब्रिटियों के भी घर हैं। उनका घर बाहर से और अंदर से इतना सुंदर है कि देखने वाले की नजरें एक बार को तो टिक ही जाती है। खाने के शौकीन अनिल ने अपने घर में ही रेस्टोरेंट लुक में एक स्पेशल रूम बनवाया है। वहीं आस्था में विश्वास रखने वाले कपल के घर में मंदिर भी है।
यह भी पढ़ें: आचार्य बालकृष्ण ने बताया योग-आयुर्वेद का महत्व, World Book Fair में पतंजलि के वैश्विक योगदान पर प्रकाश डाला
संबंधित खबरें
बिना OTP के उड़ गए 35 करोड़ - PNB फ्रॉड से सीखें, आपका पैसा कैसे सेफ रहेगा?
20 mins agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
1 hr ago1 नवंबर से लागू होगा नया एनुअल टोल पास, रुकेंगे e-Notices और चालान
2 hrs agoभारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
23 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
1 day ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
1 day agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
1 day agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
1 day agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
1 day agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines