TIME की लिस्ट में अंबानी की रिलायंस कहां? 100 सबसे प्रभावशाली कंपनियों की लिस्ट जारी

Reliance Industries In TIME’s List : टाइम मैगजीन की ओर से इस साल के लिए दुनिया की 100 सबसे प्रभावशाली कंपनियों की लिस्ट जारी कर दी गई है। भारत की 3 कंपनियों को इसमें जगह मिली है। इनमें एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ टाटा ग्रुप और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया भी शामिल हैं।

Mukesh Ambani

Mukesh Ambani

TIME 100 Most Influential Companies : अमेरिका की मशहूर मैगजीन टाइम ने साल 2024 के लिए दुनिया की 100 सबसे प्रभावशाली कंपनियों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में भारत की 3 कंपनियों ने भी जगह बनाने में सफलता पाई है। इन कंपनियों में मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा ग्रुप और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के नाम शामिल हैं। बता दें कि टाइम की यह लिस्ट 5 कैटेगरीज में बंटी हुई है। हर कैटेगरी में 20 कंपनियों के नाम शामिल हैं।

विज्ञापन

किसे किस कैटेगरी में मिली जगह?

ये पांच कैटेगरी लीडर्स, डिसरप्टर्स, इनोवेटर्स, टाइटंस और पायनियर्स हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा ग्रुप को टाइटंस कैटेगरी में जगह मिली है। वहीं, सीरम इंस्टीट्यूट को पायनियर्स कैटेगरी में रखा गया है। मैगजीन ने रिलायंस इंडस्ट्रीज को ‘इंडियाज जगरनॉट’ बताया है। रिलायंस को लेकर टाइम मैगजीन ने लिखा है कि कपड़ा और पोलिएस्टर कंपनी के रूप में शुरू हुई रिलायंस आज एक बहुत बड़ा बिजनेस ग्रुप है। इसके साथ ही यह देश की सबसे मूल्यवान कंपनी भी बन गई है।

विज्ञापन

भारतीय बाजार में अंबानी की पकड़

उल्लेखनीय है कि मुकेश अंबानी के नेतृत्व में रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास एनर्जी, रिटेल और टेलीकॉम सहित कई बिजनेस हैं। आपको बता दें कि भारत की सबसे बड़ी डिजिटल सर्विस प्रोवाइडर कंपनी और टेक दिग्गज जियो प्लेटफॉर्म्स ने 2021 में इस लिस्ट में जगह बनाई थी। मैगजीन ने इसमें रिलायंस और डिज्नी के बीच सौदे का भी जिक्र किया है। मैगजीन का कहना है कि 8.5 अरब डॉलर का ये सौदा भारत के तेजी से बढ़ते स्ट्रीमिंग बाजार पर रिलायंस की पकड़ बेहतर करेगा।

विज्ञापन

सीरम और टाटा ग्रुप के ऐसी स्थिति

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को लिस्ट में दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता के रूप में शामिल किया गया है। यह कंपनी हर साल 3.5 अरब खुराकें बनाती है। कोरोना महामारी के वक्त इसके टीकों ने लाखों जिंदगियां बचाई थी। वहीं, टाटा ग्रुप के बारे में मैगजीन में कहा गया है कि टाटा समूह भारत की सबसे पुरानी कंपनियों में से एक है। इसका कारोबार स्टील, सॉफ्टवेयर, घड़ियों, केबल और रसायनों से लेकर नमक, अनाज, एयर-कंडीशनर, फैशन और होटल तक फैला हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ