टेक जगत के इतिहास के एक सुनहरे अध्याय का समापन हो गया है. साल 2011 में स्टीव जॉब्स (Steve Jobs) के बाद ऐपल (Apple) की कमान संभालने वाले टिम कुक (Tim Cook) ने आधिकारिक तौर पर कंपनी के सीईओ (CEO) पद को अलविदा कह दिया है. अब जॉन टर्नस (John Ternus) उनकी जगह लेंगे.
सीईओ के रूप में अपने आखिरी दिन टिम कुक ने ऐपल के सभी कर्मचारियों को एक बेहद भावुक और दिल को छू लेने वाला मेमो (Memo) लिखा है. इस मेमो में उन्होंने न केवल अपनी 15 साल के सफर को याद किया, बल्कि नए सीईओ जॉन टर्नस (John Ternus) का स्वागत भी किया है.
---विज्ञापन---
कौन है जॉन टर्नस?
जॉन टर्नस (John Ternus) ऐपल में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट थे, जो सीईओ टिम कुक को रिपोर्ट कर रहे थे. अब टिम कुक सीईओ के पद से हट चुके हैं और जॉन टर्नस को यह जिम्मेदारी सौंप दी गई है. iPad और AirPods के अलावा Mac, Apple Watch और iPhone तक के हार्डवेयर इंजीनियरिंग के पीछे टर्नस का ही हाथ रहा है. Apple से पहले टर्नस वर्चुअल रिसर्च सिस्टम में मेकेनिकल इंजीनियरिंग के रूप में काम कर रहे थे. उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिलवेनिया से बैचलर इन मैकेनिकल इंजीनियरिंग की है.
Apple यूजर्स के लिए बड़ा झटका! iPhone समेत कई प्रोडक्ट हो सकते हैं महंगे, टिम कुक ने दिए संकेत
---विज्ञापन---
ऐप्पल की असली ताकत उसकी संस्कृति है
टिम कुक ने कर्मचारियों को लिखे अपने पत्र में ऐपल के कल्चर और टीम की तारीफ करते हुए कई दिल छू लेने वाली बातें कहीं. कुक ने लिखा है कि आज बतौर सीईओ ऐपल में मेरा आखिरी दिन है. मैं हमेशा से जानता था कि यह दिन एक न एक दिन जरूर आएगा, फिर भी यह विश्वास करना मुश्किल हो रहा है. मेरी सफलता का पूरा श्रेय आप सभी को जाता है, आपने मुझमें से सर्वश्रेष्ठ निकाला है.
स्टीव जॉब्स की मशहूर लाइन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हमने ब्रह्मांड में अपनी पहचान छोड़ी है (Leave our dent in the universe). हम जो बनाते हैं वह मायने रखता है और हमारी जिम्मेदारी दुनिया को पहले से बेहतर बनाने की है.
---विज्ञापन---
कुक ने स्पष्ट किया कि वे ऐपल छोड़ कर नहीं जा रहे हैं, बल्कि एक नई भूमिका में कंपनी के साथ बने रहेंगे. उन्होंने कहा कि मैं इस रोल से दूर हो रहा हूं जिसे मैंने दिल से प्यार किया, लेकिन मुझे अपने फैसले पर पूरा संतोष है.
नए CEO जॉन टर्नस का स्वागत:
जॉन टर्नस की तारीफ करते हुए कुक ने लिखा कि ऐपल की कमान जॉन जैसे काबिल और अद्भुत इंसान के हाथों में सौंपकर मुझे बहुत तसल्ली है. बहुत कम लोग समझते हैं कि दुनिया बदलने वाले प्रोडक्ट्स कैसे बनाए जाते हैं, जैसा जॉन समझते हैं.
---विज्ञापन---
टिम कुक का ऐपल में 15 साल का ऐतिहासिक सफर
जब 2011 में स्टीव जॉब्स के निधन के बाद टिम कुक ने सीईओ का पद संभाला था, तब कई लोगों को उनकी काबिलियत पर शक था. लेकिन कुक ने अपनी लीडरशिप से ऐपल को दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनियों में से एक बना दिया. उनके कार्यकाल में ऐपल का वैल्यूएशन $350 बिलियन से बढ़कर $3 ट्रिलियन डॉलर (Trillion Dollars) के पार पहुंचा.
कुक के नेतृत्व में ही Apple Watch, AirPods, M-Series Chips और Apple Vision Pro जैसे नए और क्रांतिकारी प्रोडक्ट्स लॉन्च हुए. Apple Music, iCloud और Apple TV+ जैसी सर्विसेज ने कंपनी की कमाई को नए मुकाम पर पहुंचाया.
---विज्ञापन---