Stocks in Focus: शेयर बाजार (Stock Market) शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ग्रीन लाइन पर कारोबार करते नजर आए। अगले हफ्ते की शुरुआत बाजार के लिए कैसी रहेगी, सटीक तौर पर कुछ भी कहना मुश्किल है, लेकिन कुछ कंपनियों के शेयर फोकस में ज़रूर रह सकते हैं। दरअसल, इन कंपनियों की कॉर्पोरेट गतिविधियों से जुड़ी कुछ जानकारी सामने आई है, जिसका असर इनके स्टॉक्स पर देखने को मिल सकता है।
कंपनी को मिला बड़ा ऑर्डर
कोचीन शिपयार्ड (Cochin Shipyard) को रक्षा मंत्रालय से बड़ा ऑर्डर मिला है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि उसने आईएनएस विक्रमादित्य (INS Vikramaditya) से जुड़े कामकाज के लिए रक्षा मंत्रालय के साथ 1000 करोड़ रुपए से अधिक के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। कंपनी को लगभग पांच महीने में यह काम पूरा करना है। इस खबर का असर कल यानी सोमवार को कंपनी के शेयरों पर दिखाई दे सकता है। Cochin Shipyard के शेयर शुक्रवार को गिरावट के साथ 1,577 रुपए पर बंद हुए थे। जबकि इस साल अब तक यह शेयर अपने निवेशकों को 131.43% का शानदार रिटर्न दे चुका है।
मार्केट में दबदबे की कोशिश
महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में भी अगले हफ्ते तेजी देखने को मिल सकती है। कंपनी द्वारा लॉन्च इलेक्ट्रिक कारों को काफी पसंद किया जा रहा है। Mahindra XEV 9e और Mahindra BE 6e जब से सामने आई हैं, केवल इन्हीं की बातें हो रही हैं। इस लॉन्च को इलेक्ट्रिक कार मार्केट में महिंद्रा की दमदार मौजूदगी के रूप में देखा जा रहा है। भारत के इलेक्ट्रिक कारों के बाजार में इस समय टाटा मोटर्स का दबदबा है। ऐसे में महिंद्रा की इन नई कारों से टाटा की परेशानी बढ़ सकती है। 2,973.60 रुपए के भाव पर मिल रहे महिंद्रा के शेयर शुक्रवार को करीब 3 प्रतिशत की उछाल के साथ बंद हुए थे। इस साल इसने अपन निवेशकों को 74.58% का रिटर्न दिया है।
इनमें भी दिखाई देगी हलचल
इंडो यूएस बायो टेक (Indo Us Bio-Tech) ने 0.25 रुपए प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है और इसकी रिकॉर्ड डेट 3 दिसंबर तय की गई है। लिहाजा, कंपनी के शेयर फोकस में रह सकते हैं। फिलहाल यह 262.30 रुपए के भाव पर मिल रहे हैं। इसी तरह, Can Fin Homes और Phoenix Township ने भी डिविडेंड का ऐलान किया है। वहीं, दिग्गज आईटी कंपनी विप्रो ने एक बार फिर अपने निवेशकों को बोनस शेयर देने की घोषणा की है। कंपनी ने इसके लिए रिकॉर्ड डेट 3 दिसंबर निर्धारित की है। विप्रो के शेयर इस समय 579 रुपए के भाव पर उपलब्ध हैं। बीते एक साल में यह शेयर 42.03% ऊपर चढ़ चुका है। बोनस शेयर की घोषणा से इसमें कल कुछ हलचल देखने को मिल सकती है।
स्टॉक स्प्लिट की घोषणा
Eraaya Lifespaces के शेयरों में भी अगले हफ्ते हलचल दिखाई दे सकती है। कंपनी ने स्टॉक स्प्लिट का ऐलान किया है। कंपनी के शेयर 10:1 के अनुपात में स्प्लिट होंगे। Eraaya Lifespaces के बोर्ड ने शेयरधारकों की पात्रता निर्धारित करने के लिए 6 दिसंबर को रिकॉर्ड डेट तय की है। कंपनी के शेयर शुक्रवार को करीब 5 प्रतिशत की छलांग के साथ 1,986.50 रुपए पर बंद हुए। बीते एक साल में यह शेयर अपने निवेशकों को 2,436.07% का शानदार रिटर्न दे चुका है। स्टॉक स्प्लिट का मतलब होता है शेयरों को कई भागों में बांटना। जब कंपनी के शेयरों की डिमांड अधिक होती है, लेकिन ऊंची कीमत के चलते छोटे निवेशक उससे दूरी बना लेते हैं तो कंपनी स्टॉक स्प्लिट करती है। इस प्रक्रिया से महंगा शेयर सस्ता हो जाता है और छोटे निवेशक की पहुंच में आ जाता है।
(डिस्क्लेमर: यहां बताई गई जानकारी शेयर खरीदने की सलाह नहीं है. शेयर बाजार में निवेश सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर करें)।
संबंधित खबरें
धनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
11 hrs agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
11 hrs ago28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
1 day agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
1 day agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
1 day agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
1 day agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
2 days agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines