Tata Chemicals Shares: वैश्विक नेगेटिव संकेतों के बीच व्यापक बाजारों के अनुरूप टाटा केमिकल्स के शेयरों में आज नौ प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। दुनिया भर के बाजारों में मंदी की आशंका के चलते बाजार में गिरावट के बाद प्रमुख वैश्विक केमिकल प्लेयर के शेयरों में गिरावट देखी गई।
अभी पढ़ें – Calories बर्न करें और पाएं 1 महीने का बोनस, इस कंपनी ने कर्मचारियों को दिया फिटनेस चैलेंज
भारत के अलावा, टाटा समूह की फर्म का संचालन अमेरिका (टाटा केमिकल्स नॉर्थ अमेरिका), यूके (टाटा केमिकल्स यूरोप), केन्या (टाटा केमिकल्स मगदी) और दक्षिण अफ्रीका (टाटा केमिकल्स साउथ अफ्रीका) में फैला हुआ है।
टाटा केमिकल्स का स्टॉक बीएसई पर जब पिछली बार बंद हुआ तो वह 1,134.20 रुपये का था और अब 8.92 प्रतिशत गिरकर 1,033 रुपये पर आ गया।
क्या कहता है रिकॉर्ड
टाटा केमिकल्स के शेयर 50 दिन, 100 दिन और 200 दिन के मूविंग एवरेज से ऊपर, लेकिन 5 दिन और 20 दिन के मूविंग एवरेज से कम पर कारोबार कर रहे हैं। फर्म के कुल 1.46 लाख शेयरों का बीएसई पर 15.44 करोड़ रुपये का कारोबार सामने आया। बीएसई पर फर्म का मार्केट कैप घटकर 26,920 करोड़ रुपये रह गया। लार्ज कैप स्टॉक एक साल में 17.91 फीसदी और 2022 में 16.8 फीसदी बढ़ा है।
स्टॉक 17 नवंबर, 2021 को 52-सप्ताह के उच्च 536.50 रुपये और 24 सितंबर, 2021 को 316 रुपये के 52-सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गया।
अभी पढ़ें – क्या आपका भी पोस्ट ऑफिस में है खाता? जान लें इन नियमों को नहीं तो हो सकता है नुकसान!
विशेषज्ञ क्या कहते हैं?
कम वृद्धि और उच्च मुद्रास्फीति से पैदा मंदी की वैश्विक आहट ने टाटा केमिकल्स सहित सभी रासायनिक शेयरों के लिए मांग और मार्जिन में कमी की उम्मीद को जन्म दिया है। 1010 रुपये अभी भी एक मजबूत स्टैंड है। निवेशकों को खरीदारी तभी शुरू करनी चाहिए जब दैनिक चार्ट 1010 रुपये के करीब हरे रंग में बंद हों। भारतीय केमिकल कंपनियों के लिए आउटलुक अच्छा नहीं दिख रहा है।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम धड़ाम, जानें MCX के ताजा भाव
3 hrs agoSBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
4 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
5 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
7 hrs agoधनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
8 hrs agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
10 hrs agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
11 hrs agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
12 hrs agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
1 day agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines