These Platforms are Helpful to Start Startup : अगर आप स्टार्टअप शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं तो कई ऐसे प्लेटफॉर्म हैं जहां से आप मदद ले सकते हैं। इन प्लेटफॉर्म पर जाकर आप स्टार्टअप के लिए लर्निंग से लेकर फंडिंग तक की जानकारी ले सकते हैं। स्टार्टअप शुरू करने में सरकार भी काफी मदद करती है। वहीं कुछ ऐसे भी कोर्स हैं जिन्हें करके आप स्टार्टअप से जुड़ी चीजें सीख सकते हैं ताकि आप अपने स्टार्टअप को बुलंदियों तक ले जा सकें।
इन प्लेटफॉर्म से लें मदद
1. स्टार्टअप इंडिया लर्निंग प्रोग्राम
यह प्रोग्राम केंद्र सरकार द्वारा चलाया जाता है। यहां से आप बिजनेस की कई बारीकियां ऑनलाइन सीख सकते हैं। इस पर दिए प्रोग्राम पूरी तरह फ्री हैं। इसके प्रोग्राम में आइडिएशन, फंडिंग, बिजनेस प्लानिंग और स्केलिंग शामिल हैं। इस कोर्स को स्टार्टअप इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट startupindia.gov.in पर जाकर कोई भी शख्स कर सकता है।
Startup
2. ISB ऑनलाइन कार्यक्रम
इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (ISB ) आंट्रप्रनर्स, इनोवेशन और बिजनेस स्ट्रेटजी आदि पर प्रोग्राम चलाता है। ये कोर्स खास तौर पर वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए डिजाइन किए गए हैं। ये उनके लिए भी खास हैं जो स्टार्टअप चला रहे हैं और अपना स्किल डिवेलपमेंट चाहते हैं। इसे ऑफिशियल वेबसाइट isb.edu से कर सकते हैं।
3. NASSCOM FutureSkills
यह भी एक ऑनलाइन एजुकेशनल प्लेटफॉर्म है जो AI, ब्लॉकचेन और साइबर सुरक्षा जैसी नई टेक्नोलॉजी जैसे सब्जेक्ट्स पर कोर्स चलाता है। ये कोर्स उन स्टार्टअप के लिए बेस्ट साबित हो सकते हैं इस तरह की सर्विसेज से जुड़ना चाहते हैं। कोर्स से जुड़ी हुई तमाम जानकारी वेबसाइट ऑफिशियल वेबसाइट futureskills.nasscom.in पर मौजूद है।
4. IIM ऑनलाइन कोर्स
यह इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) द्वारा चलाया जाने वाला ऑनलाइन कोर्स है। इसे देश में मौजूद अलग-अलग IIM संस्थानों से कर सकते हैं। इनके प्रोग्राम में सिखाया जाता है कि किसी शख्स को बिजनेस कैसे चलाना चाहिए। साथ ही इसमें बिजनेस मैनेजमेंट और लीडरशिप आदि से जुड़े कोर्स भी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें : Business Idea : मात्र 50 हजार रुपये में शुरू करें यह बिजनेस, 80 हजार रुपये महीने तक की होगी कमाई
5. TiE Institute
यह भी एक ऑनलाइन एजुकेशनल प्लेटफॉर्म है। इसका पूरा नाम The IndUS Entrepreneurs है। इस प्लेटफॉर्म पर जाकर कोई भी शख्स स्टार्टअप फंडिंग और इनोवेशन से जुड़े कोर्स कर सकता है। इन कोर्स को करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट delhi.tie.org पर जाएं।
संबंधित खबरें
'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
10 mins ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
35 mins ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
2 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
3 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
3 hrs agoएक घर में दो गैस कनेक्शन मिल सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं नए नियम
4 hrs agoअदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
18 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
19 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
20 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines