Swiggy Most ordered dishes: बिरयानी और मसाला डोसा के साथ लोगों का प्यार साल 2022 में भी जारी रहा, दोनों आइटम इस साल स्विगी पर सबसे ज्यादा ऑर्डर किए जाने वाले व्यंजनों में से एक हैं। स्विगी की वार्षिक ट्रेंड्स रिपोर्ट के 7वें संस्करण को जारी करते हुए स्विगी ने इस बात पर प्रकाश डाला कि 2022 में लोगों ने स्विगी पर क्या और कैसे अपने ऑर्डर दिए।
बिरयानी 7वें साल फिर से स्विगी पर सबसे ज्यादा ऑर्डर की जाने वाली डिश में शामिल हो गई है। एक मिनट में 137 बिरयानी का ऑर्डर दिया जा रहा है। हैरान कर देने वाली बात है कि प्रति सेकंड में 2.28 बिरयानी के ऑर्डर आए।
सोफा और बिस्तर का भी किया ऑर्डर
स्विगी ने एक बयान में कहा, ‘बिरयानी ने प्रति सेकेंड 2.28 बिरयानी ऑर्डर के साथ नए रिकॉर्ड कायम करना जारी रखा। Ravioli (इतालवी) और Bibimbap (कोरियाई) लोकप्रिय विकल्पों के रूप में उभरने के साथ भारत के लोगों ने विदेशी स्वादों की भी खोज की। यूजर्स ने चाय, पानी, रोटी, और सब्जी से लेकर सोफा और बिस्तर की विचित्र खोजों तक सब कुछ की त्वरित डिलीवरी के लिए स्विगी इंस्टामार्ट की ओर रुख किया।’
और पढ़िए – Petrol Diesel Price, 16 December 2022: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, अपने शहर में जानिए आज का भाव
2022 की लिस्ट देखें
स्विगी पर सबसे ज्यादा ऑर्डर किए जाने वाले व्यंजन
चिकन बिरयानी, मसाला डोसा, चिकन फ्राइड राइस, पनीर बटर मसाला, बटर नान, वेज फ्राइड राइस, वेज बिरयानी, तंदूरी चिकन
सबसे ज्यादा ऑर्डर किए जाने वाले विदेशी व्यंजन
इतालवी पास्ता, पिज्जा, मैक्सिकन बाउल, मसालेदार रेमन और सुशी
स्विगी पर सबसे ज्यादा ऑर्डर किए जाने वाले टॉप 10 स्नैक्स
समोसा, पॉपकॉर्न, पाव भाजी, फ्रेंच फ्राइज, गार्लिक ब्रेडस्टिक्स, हॉट विंग्स, टैको, क्लासिक स्टफ्ड गार्लिक ब्रेड, मिंगल्स बकेट
और पढ़िए – PNB Users Alert: ग्राहकों के सेविंग खाते से काटे गए 150 रुपये, पंजाब नेशनल बैंक ने बताई ये वजह
स्विगी पर सबसे ज्यादा ऑर्डर की जाने वाली टॉप 10 मिठाइयां
गुलाब जामुन, रसमलाई, चोको लावा केक, रसगुल्ला, चोकोचिप्स आइसक्रीम, अल्फांसो मैंगो आइसक्रीम, काजू कतली, टेंडर कोकोनट आइसक्रीम, डेथ बाई चॉकलेट, हॉट चॉकलेट फज
स्विगी ने कहा कि उसने इंस्टामार्ट पर कुछ अजीबोगरीब सर्च ट्रेंड को भी नोट किया, जिसमें पेट्रोल, मॉमी, सोफा, बेड, अंडरवियर और बहुत कुछ शामिल हैं। 2022 में, देश भर में 1,00,000 से अधिक नए रेस्तरां और क्लाउड किचन स्विगी से जुड़े।
संबंधित खबरें
Jio IPO में निवेश का आखिरी मौका, जानें इन्वेस्टमेंट और आवेदन का तरीका
1 hr agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
3 hrs agoअदाणी टोटल गैस का दूसरी तिमाही में 34% बढ़ा राजस्व
3 hrs agoभारत में दुबई से भी सस्ता बिक रहा है पेट्रोल-डीजल? आंकड़ों ने किया हैरान
7 hrs agoदूसरी तिमाही में 145% बढ़ा अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का मुनाफा
7 hrs ago$111 के पार पहुंचा कच्चा तेल, बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल की टेंशन
10 hrs agoअब ट्रेन में मिलेगा चार्जर और दवा, रेलवे ने ब्लिंकिट के साथ शुरू की नई सेवा
12 hrs agoपहले ही दिन 3 गुना से ज्यादा भरा Jio का IPO, 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा मौका
12 hrs agoकेंद्रीय कर्मचारियों के डीए का इंतजार बढ़ा, जानें कब होगा 3% बढ़ोतरी का ऐलान
16 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines