Investment in Cryptocurrency : क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करना इन्वेस्टर्स के लिए इस समय फायदे का सौदा हो रहा है। कई क्रिप्टोकरेंसी ने इन्वेस्टर्स को दोगुने से ज्यादा रिटर्न दिया है। इससे होने वाली कमाई पर 30 फीसदी टैक्स देना होता है। करीब ढाई साल पहले क्रिप्टोकरेंसी को लेकर सरकार ने कुछ नियम बनाए थे। उसके बाद से इसमें गिरावट आई। हालांकि इन दिनों क्रिप्टोकरेंसी में उछाल है और यह फिर से निवेशकों की पसंद बन गई है।
क्या है क्रिप्टोकरेंसी
यह एक वर्चुअल करेंसी है। इसे हम रुपये की तरह न तो देख सकते हैं और न ही छू सकते हैं। इसे पर्स या तिजोरी में भी नहीं रख सकते। इसके लिए खास डिजिटल वॉलेट होते हैं। ठीक उसी तरह जैसे हम पेटीएम या फोनपे में पैसे रखते हैं। क्रिप्टोकरेंसी की रकम उस वॉलेट में दिखाई देती रहती है। जब इसे अपने अकाउंट में ट्रांसफर करना हो तो इसे बेचकर मिली रकम को अपने बैंक अकाउंट में ले सकते हैं। इसकी ऑनलाइन ही खरीदा और बेचा जा सकता है।
क्रिप्टोकरेंसी में निवेश जोखिमभरा हो सकता है
Bitcoin है चर्चा में
इस समय बहुत सारी क्रिप्टोकरेंसी मौजूद हैं। इनमें सबसे ज्यादा चर्चित बिटकॉइन (Bitcoin) है। यह सबसे महंगी करेंसी भी है। इस समय एक बिटकॉइन की कीमत करीब 55 लाख 36 हजार रुपये है। अगर रिटर्न की बात करें तो बिटकॉइन ने पिछले एक साल में करीब 145 फीसदी रिटर्न दिया है। अगर कोई शख्स एक साल पहले बिटकॉइन में एक लाख रुपये निवेश करता तो आज उसके एक लाख रुपये करीब ढाई लाख रुपये हो चुके होते। जरूरी नहीं कि एक बिटकॉइन ही खरीदकर निवेश किया जाए। जैसे आप एक किलो सोना खरीदकर निवेश नहीं करते, उसी प्रकार एक बिटकॉइन खरीदने की भी जरूरत नहीं है। इसे पार्ट में खरीद सकते हैं। आप चाहें तो इसका 0.1 फीसदी हिस्सा खरीदकर भी निवेश कर सकते हैं।
इन क्रिप्टोकरेंसी ने भी दिया दोगुना रिटर्न
एक साल में रिटर्न देने के मामले में Solana (SOL) क्रिप्टोकरेंसी बहुत आगे है। इसने बीते एक साल में 623 फीसदी रिटर्न दिया है। एक साल पहले एक सोलाना की कीमत करीब 2 हजार रुपये थी। आज यह कीमत 14 हजार 44 रुपये है। वहीं Hedera Hashgraph ने एक साल में करीब 111 फीसदी, SHIBA INU ने करीब 162 फीसदी रिटर्न दिया है। रिटर्न देने में Dogecoin क्रिप्टोकरेंसी भी पीछे नहीं है। इस क्रिप्टोकरेंसी ने पिछले एक साल में करीब 110 फीसदी रिटर्न दिया है। एक साल पहले एक Dogecoin की कीमत 6.45 रुपये थी। इस समय इसकी कीमत 13.52 रुपये है।
Ethereum दूसरी महंगी करेंसी
महंगी करेंसी के मामले में Ethereum का नाम Bitcoin के बाद आता है। इसने पिछले एक साल में करीब 80 फीसदी रिटर्न दिया है। इस समय एक Ethereum की कीमत 2.70 लाख रुपये है। एक साल पहले एक Ethereum की कीमत करीब 1.50 लाख रुपये थी।
यह भी पढ़ें : क्या है क्रिप्टोकरेंसी, कैसे धोखा खाते हैं लोग? पैसा डूबने से बचने के तरीके जान लें
हैं कई नुकसान
क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के नुकसान भी हैं। दरअसल, इसे कंट्रोल करने के लिए कोई देश, सरकार या संस्था नहीं है। यही कारण है कि इसकी कीमत में कभी बहुत अधिक उछाल देखने को मिलता है तो कभी बहुत ज्यादा गिरावट। इस वजह से इनमें इन्वेस्ट करना जोखिम भरा है।
Disclaimer : क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करना जोखिम भरा हो सकता है। इसलिए इसमें निवेश करने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले लें।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम धड़ाम, जानें MCX के ताजा भाव
11 hrs agoSBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
12 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
13 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
15 hrs agoधनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
16 hrs agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
18 hrs agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
19 hrs agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
19 hrs agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
1 day agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines